GIF edited with https://ezgif.com/resize

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मधुमिता हत्याकंड में दोषी रहे शूटर प्रकाश पांडे की मौत हो गई है। प्रकाश लीवर कैंसर से पीड़ित था। लखनऊ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे प्रकाश का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही अस्पताल में उसकी मौत हुई।


2003 में हुई थी गिरफ्तारी
शूटर प्रकाश को को मधुमिता हत्याकांड मामले में साल 2003 में गिरफ्तार किया गया था। उसे पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधु त्रिपाठी के साथ ही उम्र कैद की सजा हुई थी। हालांकी पहले सेशन कोर्ट ने उसे केस से बरी कर दिया था लेकिन बादी में हाई कोर्ट में सुनवाई में वह दोषी पाया गया था और उसे आजीवन कारावास हुई थी।


कौन थी मधुमिता शुक्ला?
लखीमपुर खीरी की रहने वाली मधुमिता शुक्ला एक कवि थी। उसने 16 साल की उम्र में ही अपनी कविताओं से नाम कमाना शुरु कर दिया था। राजनीति पर की गई उनकी कविता उनकी पहचान बनती जा रही थी। अपने निडर अंदाज से उन्होंने पीएम से लेकर मंत्रियों तक पर कविताएं की थी। मधुमिता तेजी से मशहूर होने लगी। बाद में वो लखनऊ के निशातगंज शिफ्ट हो गई। मधुमिता जल्द ही बहुत बड़ी कलाकार बन गई और बड़े-बड़े लोगों के साथ उठने –बैठने लगी थी। अमरमणी की बेटियों से भी मधुमिता की अच्छी दोस्ती हो गई थी।


अमरमणि और मधुमिता की कहानी
मधुमिता अमरमणी के घर अक्सर आया जाया करती थी। इसी बीच दोनो के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। नतीजन मधुमिता प्रेग्नेंट हो गई। यह बच्चा अमरमणी का था। जब इसका पता अमरमणि की पत्नी को हुई तो उसने मधुमिता पर बच्चा गिराने का दबाव बनाया पर मधुमिता नहीं मानी। जो बाद में मधुमिता की हत्या का कारण बना।


गोली मारकर हुई हत्या
मधुमिता निशातगंज के पेपरमिल कॉलोनी में सी 33/6 मकान में रहती थी। शूटर राजेश पांडे अपने कुछ साथियों के साथ 9 मई 2003 को उसके घर पहुंचा और वहीं उसे गोली मार दी। मधुमिता की मौके पर ही मौत हो गई। मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने पुलिस को मधुमिता और अमरमणि के अवैध संबंधों के बारे में बताया था। बाद मे मधुमिता के बच्चे का डीएने टेस्ट भी कराया गया था जो अमरमणि से मैच हुआ था। लंबी चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने अमरमणि, पत्नी मधु, भतीजे रोहित चतुर्वेदी और शूटर संतोष राय को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। प्रकाश पांडे को सबूतो के अभाव में बरी कर दिया गया था। बाद में नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रकाश को भी उम्रकैद दी थी।