देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले प्रदेश की महिलाओं को तोहफा दिया है। सीएम ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही महिलाओं को दिवाली पर फ्री एलपीजी सिलेंडर देने का ऐलान किया है। आपको बता दें प्रदेश में करीब 2 करोड़ महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा।
अधिकारियों को निर्देश जारी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इस ऐलान से जुड़ा निर्देश जारी कर दिया है। सीएम ने सभी अधिकारियों की बैठक लेकर इस फैसले को लागू करने की हिदायत दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारी इस ऐलान से जुड़े सभी जरूरी फॉर्मेलीटीज जल्द से जल्द पूरी कर लें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी लाभार्थी मुफ्त LPG वंचित ना रहें।
CM योगी आदित्यनाथ एक्स पर दी जानकारी
CM ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि- “दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों को निशुल्क रसोई गैस-सिलेंडर दिया जाएगा। हर हालात में दीपावली से पहले सभी हितग्राहियों को गैस-सिलेंडर मिल जाना चाहिए।”
सीएम योगी ने किया था वादा
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावों में वादा किया था। उन्होंने ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो साल में दो बार फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा। ये फ्री गैस सिलेंडर दो मुख्य त्योहारों दिवाली और होली में दिए जाएंगे। वादे के मुताबिक योगी सरकार दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दे रही है।