देवरिया: गोरखपुर से पोखरा होते हुए काठमांडू जा रही एक यात्री बस नेपाल के तनहुन जिले के अबुखैरेनी के पास नदी में गिर गई। इस हादसे में बस चालक समेत 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज जिले के नौतनवा तहसील के एसडीएम और सोनौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना स्थल सोनौली सीमा से लगभग 170 किलोमीटर दूर स्थित है।

हादसे में 24 लोगों की मौत
तनहुन के एसपी वीरेंद्र शाही ने बताया कि अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर दो के पास नदी में बस गिर गई। इस हादसे में तीर्थ यात्रा में निकले 24 लोगों की मौत हो गई। बस में 42 लोग सवार थ जो प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल के लिए रवाना हुए थे यहां उन्हें 8 दिन बिताना था। दुर्घटना के बाद सेना और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 24 शवों को बरामद किया और 15 घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

महाराष्ट्र के थे सभी यात्री
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के यात्रियों ने गोरखपुर के एक ट्रेवल एजेंसी से बस बुक की थी। सभी यात्री इलाहाबाद से बस में सवार हुए थे। ये यात्री पहले चित्रकूट गए, फिर वहां से गोरखपुर होते हुए नेपाल पहुंचे। कुल 110 यात्रियों के इस दल के लिए तीन बसें बुक की गई थीं। जिस बस का दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें 42 यात्री सवार थे, जिनमें एक नाबालिग और दो ड्राइवर और कंडक्टर शामिल थे। 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।