देवरिया। सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और अब एक बार फिर से इसे री-रिलीज किया गया है। दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। दोबारा रिलीज के बाद अब इसे ज्यादा देखा जा रहा है। साथ ही फिल्म के सेकंड पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है। जिसके बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

कब आ रही है ‘तुम्बाड 2’
सोहम शाह ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ‘तुम्बाड 2’ आने वाली है। जैसे ही ‘तुम्बाड’ को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया, इसके अंत में मेकर्स ने सीक्वल का ऐलान कर दिया। फिल्म खत्म होने के बाद स्क्रीन पर ‘तुम्बाड 2’ और फिर ‘जल्द ही आ रही है’ दिखाया गया। यूजर्स ने इस पल के वीडियो बनाकर इसे एक्स पर शेयर किया है। रिलीज डेट के लिए अभी और भी इंतजार करना होगा। फिल्म कब तक बनकर रिलीज होगी इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो रिलीज
तुम्बाड’ के एक्टर सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘तुम्बाड़’ के सीक्वल को अनाउंस किया। कुछ समय पहले सोहम ने हिंट दिया था कि फिल्म तुम्बाड का पार्ट-2 आ सकताहै। उन्होंने कहा था कि स्टोरी पर काम चल रहा है, लेकिन कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई गई थी. रिलीज डेट तो अभी भी सामने नहीं आई है, लेकिन ऑफिशियल ऐलान हो गया है.
‘समय का पहिया गोल है, जो बीत गया वो फिर लौटकर आएगा, दरवाजा एक बार फिर खुलेगा…. प्रलय आएगा’ रोमांच से भरी इन लाइनों के साथ फिल्म के सेकंड पार्ट का वीडियो अनाउंस किया गया है। नीचे वीवर्स के तेजी से कमेंट आने लगे जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को सेकंड पार्ट का कितना इंतजार था।

तुम्बाड की री-रिलीज की कमाई बढ़ी
सोहम शाह ने बताया था कि फिल्म ‘तुम्बाड’ के पहले भाग की शूटिंग में 6 साल का समय लग गया था। हालांकि फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की, इसलिए इसे दोबारा रिलीज किया गया है। इसके सीक्वल की कहानी विनायक के बेटे पांडुरंग पर आधारित होगी।
री-रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ रुपए की कमाई की, जो 2018 में पहले दिन की कमाई से 2.5 गुना ज्यादा है। 2018 में रिलीज होने पर फिल्म ने पहले दिन 65 लाख रुपए की कमाई की थी। इतना ही नहीं, इस बार की कमाई करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के पहले दिन के कलेक्शन से भी अधिक रही है। 13 सितंबर को रिलीज हुई ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।