देवरिया।सन्नी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म गदर के सीक्वल गदर 2 का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ। गदर-2 के बनाए जाने की खबर के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट था। अब सभी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सुपरहिट जोड़ी सनी देओल और अमीषा पटेल को दोहराया गया है साथ ही उत्कर्ष शर्मा भी काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते ही फिल्म का एक पोस्टर भी लॉन्च किया गया था।

अनिल शर्मा के निर्दश में बनी है फिल्म
फिल्म गदर 2 को निर्देशक अनिल शर्मा ने निर्देशित किया है। फिल्म का ट्रेलर देखने से आपको वही पहले वाली फीलिंग आएगी जो गदर देखकर आई थी। ट्रेलर देखकर ही समझ आ रहा है कि, गदर की तरह ही गदर 2 में भी दर्शकों को जबरदस्त एक्शन दिखाई देने वाला है। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर में सनी देओल अपने जाने पहचाने एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं सकीना यानी अमीषा पटेल भी सॉफ्ट भूमिका में नजर आ रही हैं। कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म एक्शन और इमोशन दोनों का कॉम्बिनेशन लेकर आने वाली है ।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का ट्रेलर तो दर्शकों के मन में उतर गया है, अब देखना होगा कि फिल्म अपना कितना जादू चला पाती है। यह जानने के लिए हमें 11 अगस्त तक इंतजार करना होगा। अगले महीने की 11 तारीख को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। ट्रेलर देखकर यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का एक्शन और डायलॉग भारतीयों को बेहद रोमांचित करने वाले हैं।