देवरिया।अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म OMG-2 का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर और एक गाने के रिलीज होने के बाद दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। लोग अब फिल्म को थिएटर्स में देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
ट्रेलर में दिखाई स्टोरी लाइन, पर सस्पेंस बरकरार
फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत ही होती है शंकर भगवान की आकृति से जो अपने गणों से कहते हैं कि पृथ्वी पर मेरे भक्त पर विपत्ति आने वाली है और आप में से किसी एक गण को उसकी सहायता के लिए धरती पर जाना होगा। इधर पंकज त्रिपाठी को दिखाया जाता है जो बहुत ही साधारण और आम आदमी का किरदान निभा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी का बेटा अपने स्कूल में किसी घटना की वजह से परेशानी में फंस जाता है और खुदकुशी की कोशिश करता है। बस यही वह विपत्ति है जिसका जिक्र शंकर जी शुरुआत में करते हैं। उसी समय ट्रेलर में बेहतरीन तरीके से अक्षय कुमार की एंट्री होती है जो पंकज त्रिपाठी की मददके लिए आए हुए हैं।
क्या है फिल्म का सस्पेंस
फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक तरीके से तैयार किया गया है। ट्रेलर देखने के बाद आपको फिल्म की कहानी का तो अंदाजा हो जाएगा लेकिन फिर भी मुख्य कहानी पर पर्दा बना रहेगा। साथ ही ट्रेलर में अक्षय कुमार के किरदार को भी ज्यादा उजाकर नहीं किया गया है। दर्शक यह जानने जरूर थियेटर्स तक जाएंगे कि पंकज त्रिपाठी पर कौन से मुसिबत आती है और अक्षय कुमार किस तरह से उनकी मदद करते हैं। ओएमजी में आस्तिक और नास्तिक के बीच की कहानी बुनी गई थी। वहीं ओमजी 2 का ट्रेलर देखने के बाद बता चलता है कि फिल्म में एजुकेशन सिस्टम पर निशाना साधा गया है।
सभी का किरदार है दमदार
फिल्म के मुख्य किरदार अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी हैं, जिनका अभिनय किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दोनों ने अपने-अपने किरदारों को जीवंत किया है। खुद को देसी अंदाज में ढालने में माहिर पंकज त्रिपाठी ने एक आम आदमी के किरदार को बखूबी निभाया है। वहीं अक्षय कुमार के किरदार को ट्रेलर में कम ही जगह दी गई है ताकी दर्शकों का उत्साह बना रहे। यामी गौतम वकील का रोल निभा रही हैं, जो पंकज त्रिपाठी के खिलाफ केस लड़ती नजर आ रही हैं। यामी का किरदार भले ही छोटा है पर दमदार और फिल्म का अहम हिस्सा है।