देवरिया। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि व्यक्ति की जन्म की तारीख उनकी जिंदगी के साथ गहरा संबंध होता है,लेकिन विज्ञान इस अवधारणा पर भरोसा नहीं करता है। वैसे तो आज भी भारत सहित दुनियाभर में ज्यादातर लोग ज्योतिष और राशि को पढ़कर दिन की शुरुआत करते हैं।
ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि व्यक्ति की सफलता और असफलता में राशि का बहुत बड़ा योगदान होता है। इस बीच एक नए सर्वे में इस बात का पता चला है कि दुनिया के अधिकांश अरबपतियों की राशि एक ही है। इसे पश्चिमी देशों में जॉडिएक साइन कहा जाता हैं। ब्रिटेन की एक फाइनैंस और लोन से जुड़ी कंपनी कैशफ्लोट के अनुसार, ग्लोबल लेवल पर अधिकांश अरबपतियों की राशि समान है।
सर्वे के अनुसार फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल अरबपतियों में अधिकांश की राशि समान है। लिस्ट में शामिल अरबपतियों में सबसे ज्यादा तुला राशि के लोग हैं। टैरो राशिफल में तुला राशि 22 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच जन्मे व्यक्तियों की होती है। सर्वे में यह भी बताया गया है कि 32 सबसे अमीर लोगों की राशि तुला है।
तुला के बाद मीन राशि है, जो फोर्ब्स की सूची में शामिल 29 अरबपतियों की है। मीन, लिस्ट में तीसरे स्थान पर है जो 11 प्रतिशत अरबपतियों की है। मकर राशि 5.5 प्रतिशत अरबपतियों की है। इसके अलावा मकर राशि अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस का स्टार साइन है, जो लगातार कई वर्षों तक अमीरों की सूची में शीर्ष पर रहे हैं।
इन राशियों के लोग कमातें हैं दौलत
तुला – 12 प्रतिशत
मीन – 11 प्रतिशत
वृष – 10 प्रतिशत
सिंह – 9 प्रतिशत
मेष – 8 प्रतिशत
कन्या – 8 प्रतिशत
मिथुन – 8 प्रतिशत
कुंभ – 7.5 प्रतिशत
कर्क – 7.5 प्रतिशत
धनु – 7.5 प्रतिशत
वृश्चिक – 6 प्रतिशत
मकर 5.5 प्रतिशत
दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की राशि और नेटवर्थ
अरबपति नेटवर्थ राशि
एलन मस्क 198 अरब डॉलर कर्क
जेफ बेजोस 120 अरब डॉलर मकर
लैरी एलिसन 112 अरब डॉलर सिंह
वारेन बफेट 107 अरब डॉलर कन्या
बिल गेट्स 107 अरब डॉलर वृश्चिक
मुकेश अंबानी 86 अरब डॉलर मेष
स्टीव बाल्मर 83.1 अरब डॉलर मेष
