देवरिया। दिल्ली में मंगलवार को हुए चुनावों के ऐलान के बाद से ही दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास को लेकर आप नेताओं ने हंगामा कर दिया है। यह राजनीतिक जंग अब सीएम हाउस बनाम पीएम हाउस बन चुकी है। आप नेताओं का कहना है कि सीएम हाउस पर लगे खर्च के आरोप कितने सहीं हैं इसे खुद जनता को देखना चाहिए। आप नेताओं का कहना है कि वो मीडिया के माध्यम से जनता को सीएम हाउस अंदर से दिखान चाहते हैं। हालांकी पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया है।
किस बात पर है विवाद?
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास को लेकर कुछ दिनों पहले ही काफी विवाद हुआ था। अरविंद केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने आवास को आलिशान बनाने के लिए बेहिसाब सरकारी धन खर्च किया है। अब आप नेताओं सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह का कहना है कि वो मीडिया के साथ सीएम आवास और पीएम आवास जाएंगे। ताकी जनता तक ही आवासों को देख सकें कि किसने अपने आवास पर कितना खर्च किया है। आप नेताओं ने पीएम आवास पर भी करोड़ों खर्च किए जाने का आरोप लगाया है।
सीएम और पीएम आवास पर कड़ी सुरक्षा
सीएम हाउस और पीएम हाउस को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने सीएम हाउस और पीएम हाउस दोनों में पुलिस ने बैरिकैटिंग कर दी है। किसी भी विवाद की स्थिति से बचने के लिए दोनों ही जगह बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज को भी सीएम हाउस के अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने उन्हें रास्ते पर ही रोक दिया था।