देवरिया। साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को पड़ेगा। इस बार सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या के दिन पड़ रहा है। ग्रहण का असर 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन और चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन पड़ता है।
आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’
अप्रैल 2024 में साल का पहला सूर्य ग्रहण (solar eclipse 2024) पड़ा था। वह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण था जिसका असर भारत में भी था। 2 अक्टूबर को पड़ने वाला सूर्यग्रहण भारत में प्रभावी नहीं होगा और वलयकार होगा। इस तरह के सूर्यग्रहण में सूर्य आग के छल्ले की तरह दिखाई देता है। आसमान में दिखाई देने वाले इस नजारे को ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया गया है।
किस समय लगेगा ग्रहण?
2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात 9:13 मिनट पर लगेगा और 3 अक्टूबर की सुबह तड़के 3:17 मिनट पर ग्रहण छूट जाएगा। सूर्य ग्रहण 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।
कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
2 अक्टूबर को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण(solar eclipse 2024) अर्जेंटीना, चिली, मैक्सिको, ब्राजील, पेरू, उरुग्वे, फिजी, न्यूजीलैंड, इक्वेडोर, टोंगा, अमेरिका, अंटार्कटिका, परागुआ जैसे देशों में दिखाई देने वाला है। इनमें से चिली और अर्जेंटीना में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।