देवरिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 20 दिसंबर को T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय भारतीय टीम सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में वर्डकप की रेस में उतरेगी। साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रस्तावित पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम का एलान किया गया है। खास बात यह है कि दोनों टूर्नामेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम एक जैसी है।
सूर्या कप्तान तो अक्षर होंगे उप कप्तान
टीम की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम चयन से पहले मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, अन्य चयनकर्ताओं और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ अहम बैठक हुई। बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की आधिकारिक घोषणा की।
ईशान किशन की वापसी, गिल बाहर
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को लंबे समय बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी का मौका मिला है। उनके अलावा फिनिशर रिंकू सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को इस बार टीम से बाहर रखा गया है। विकेटकीपर के तौर पर खेलने वाले जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
7 फरवरी से होगा विश्वकप का आगाज
टी20 विश्व कप (2026 T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 5-5 की चार ग्रुपों में बांटा गया है। भारत ने 2024 में खेले गए टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, ऐसे में इस बार भी टीम खिताब बचाए रखने के लिए मैदान में उतरेगी।
ये है T20 World Cup 2026 की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान),
अभिषेक शर्मा,
संजू सैमसन,
तिलक वर्मा,
हार्दिक पांड्या,
शिवम दुबे,
अक्षर पटेल (उपकप्तान),
रिंकू सिंह,
जसप्रीत बुमर
