देवरिया न्यूज़

: :

NDA से महिलाओं का पहला बैच पासआउट, 2 साल की कठिन ट्रेनिंग के बाद तैयार 

देवरिया। 30 मई 2025 का दिन भारतीय सेना के इतिहास के लिए हमेशा के लिए यादगार बन चुका है। क्योंकि आज भारत में NDA की पहली महिला बैच पास आउट हुई है। शुक्रवार को पुणे के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी NDA से महिलाओं की पहली बैच ने परेड किया, जिनमें 17 महिला कैडेट्स शामिल थीं। यह पल ना सिर्फ महिलाओं के लिए बल्की पूरे देश के लिए गर्व का विषय रहा।

2021 में सुप्रीम कोर्ट से मिली थी अनुमति

आपको बता दें महिलाओं को NDA में प्रवेश देने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने साल 2021 में दी थी। जिसके बाद UPSC ने 2022 में महिलाओं की भर्ती की थी। महिलाओं के पहले बैच ने NDA के 148वें कोर्स में हिस्सा लिया था। इस बैच में महिला कैंडिडेट्स् ने 300 से भी ज्यादा पुरुष अभ्यर्थियों के साथ अपनी 2 साल की कठिन ट्रेनिंग पूरी की है। पहली बैच की ये 17 महिला कैडेट्स अब देश की तीनों सेनाओं, थल सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी का पद संभालने के लिए तैयार हैं। यह बैच NDA के पहले को-एड बैच के रूप में पहचाना जाएगा।

खड़कवासला में पहली परेड

महिलाओं के पहले बैच के साथ सभी पुरुष अभ्यर्थियों ने खड़कवासला में परेड की। परेड की कमान अकैडमी के कैप्टन उदयवीर नेगी ने संभाली। परेड खड़कवासला के त्रि-सेवा ट्रेनिंग एकैडमी के खेत्रपाल परेड ग्राउंड में हुई, इसे ‘अंतिम पग’ का प्रदर्शन भी कहा जाता है और इसे ‘नेतृत्व का पालना’ के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक क्षण में पासिंग आउट परेड के समीक्षा अधिकारी के रूप में पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह मौजूद रहे। वीके सिंह वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल के पद पर हैं।

ये युवतियां नारी शक्ति का प्रतीक: वीके सिंह

इस मौके पर जनरल वीके सिंह ने कहा कि- “ अकादमी के इतिहास में का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि आज NDA से महिला कैडेटों का पहला बैच पास आउट हुआ है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सामूहिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। ये युवतियां नारी शक्ति का अपरिहार्य प्रतीक हैं, जो न केवल महिलाओं के विकास, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का प्रतीक भी हैं। मैं एक ऐसे भविष्य की कल्पना करता हूं, जो अब से बहुत दूर नहीं है, कि इनमें से कोई एक युवतियां जिस सेवा में जाती हैं, उसमें सर्वोच्च भूमिका निभाएं।”

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *