देवरिया। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में रविवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब मेला क्षेत्र में आग लग गई। आग एक सिलेंडर में ब्लास्ट होने से फैली। हवा की वजह से आग एक के बाद एक शिविर के दूसरे टेंट में फैल गई। हालांकी फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत तत्परता दिखाई और आग पर काबू पाया। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकी टेंट का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

नीचे आग लगी, ऊपर से गुजरी ट्रेन

यह आग सेक्टर-19 इलाके मे लगी थी। जिस जगह पर टेंट में आग लगी हुई थी वह रेलवे ब्रिज के ठीक नीचे स्थित है। जिस वक्त आग की लपटे टेंट को पूरी तरह से घेर चुकी थी और ऊपर उठ रही थीं उसी वक्त ब्रिज की ऊपर से ट्रेन गुजर रही थी। मौके पर तैनात फायर फाइटर्स ने फुर्ती नहीं दिखाई होती तो यह घटना बड़ी भी हो सकती थी।लेकिन मेला क्षेत्र में शासन और प्रशान की तरफ से हुए पुख्ता इंतजाम की वजह से रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया।

गीता प्रेस के करीब 100 टेंट जले

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेक्‍टर 19 में लगी इस आग में सबसे ज्यादा गीताप्रेस और प्रयागवाल के शिविर के टेंट को नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को तुरंत भेज गया। 12 गाड़ियां  होने के बाद भी आग पर काबू पाने में करीब 2 घंटे का समय लगा। बताया जा रहा है कि आग में करीब 200 टेंट जले हैं।  हालांकी अभी तक मेला क्षेत्र के किसी अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है।

पीएम ने ली घटना की जानकारी

आग की खबर मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौके पर पहुंच और उन्होंने हर तरह की हारत कार्य के सुचारू रूप से चलने का जायजा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने भी फोन पर सीएम योगी से आग लगने की घटना की जानकारी ली। सीएम ने उन्हें घटना स्थल पर स्वयं मौजूद होने और आग पर काबू पा लिए जाने की सूचना दी।