देवरिया। टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को टेनिस से संन्यास लेने का एलान कर दिया। उनके इस ऐलान के बाद उनके फैन्स निराश हो गए हैं। टेनिस जगत के स्टार खिलाड़ी रफेल नडाल के नाम पुरुष एकल वर्ग में 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जितना है। इनसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम सिर्फ नोवाक जोकोविच के पास है। नडाल को लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है। इस खबर के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज लिख रहे हैं।


नडाल ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
अपने संन्यास की घोषणा नडाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट करके की अपने वीडियों में उन्होंने लिखा- “मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं पेशेवर टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। वास्तविकता यह है कि ये कुछ कठिन वर्ष रहे हैं, विशेषकर पिछले दो वर्ष। मुझे नहीं लगता कि मैं सीमाओं के बिना खेलने में सक्षम हूं।”

नीदरलैंड के खिलाफ होगा आखिरी मैच

नडाल का आखिरी मैच अभी बाकी है। वो 21 नवंबर को अपना आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खलेंगे। ये मैच डेविड कप के तहत खेला जाएगा। मेल टेनिस के इतिहास में रोजर फेडरर, नडाल और जोकोविच को फैब थ्री के तौर पर पहचाना जाता है। इनमें से अब सिर्फ जोकोविच ही प्रोफेशनल टेनिस में बचे हैं। फेडरर ने भी पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया है।

कुछ समय से चोट से परेशान थे नडाल
पिछले कुछ समय से रफेल नडाल चोट से परेशान थे। संन्यास का यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है।
चोट के साथ ही वो अपने मैच खेल रहे थे। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं खेला था लेकिन फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था। उन्हें पहले ही दौर में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव से हार का सामना करना पड़ा था।