देवरिया। साल 2022 की सुपर हिट कन्नड़ फिल्म कांतारा ने सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस में धूम मचा दी थी। इसके बाद जब से कांतारा के प्रिक्वल के बनने की घोषणा हुई थी दर्शकों को फिल्म की एक झलक का बेसब्री से इंतजार था। अब कांतारा- 2 के पोस्टर के साथ-साथ इसका टीजर भी जारी हो चुका है। टीजर के लॉन्च होते ही यू ट्यूब पर इसे मिलियंस में व्यू मिल चुके हैं। कांतारा के दूसरे पार्ट का टाइटल ‘कंतारा लीजेंड: चैप्टर-1’ रखा गया है।
ऋषभ शेट्टी ने शेयर किया पोस्टर
फिल्म का पोस्टर खुद फिल्म के निर्माता और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी ने शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर में ऋषभकाबेहद दमदार और खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर में फिल्म की कहानी को कहता हुआ एक हिस्सा दिख रहा है।फर्स्ट लुक में ऋषभ एक डरावने लगने वाले अंधेरे से घिरे कुएं जैसी जगह पर दिखाई दे रहे हैं, जहां पर ऊपर एक रोशनी दिख रही है और उनकी और कई लोग झाड़ियों के सहारे ऋषभ की ओर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में ऋषभ एक हाथ में फरसा और दूसरे में त्रिशुल लिए हुए हैं। पोस्टर शेयर करते हुए ऋषभ शेट्टी ने लिखा- “दैवीय धरती में कदम रखते हुए”।
टीजर में ऋषभ शेट्ठी का रूह कंपा देने वाला लुक
कांतारा के मेकर्स ने “कंतारा लीजेंड: चैप्टर 1”के अनाउंटमेंट के साथ ही टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर की शुरुआत में पिछली फिल्म के कुछ सीन दिखाए गए हैं साथ ही ऋषभ का कांतारा टू में दिखाया गया लुक भी आउट किया गया है। इस बार ऋषभ का लुक पहली बार से भी दमदार नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत कांतारा की चीरपरिचित दहाड़ से होती है, जो कि पहली फिल्म की पहचान बन गया था। टीजर में दिखाया गया ऋषभ शेट्टी का लुक बहुत प्रभावित करने वाला है। ऋषभ को मजबहूत डील डौल वाले युवा के रूप में दिखाया गया है जिसके बड़े बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी है। उनके पूरे शरीर से खून की धार बहती हुई नजर आ रही है और वो एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में त्रिशूल लिए हुए नजर आ रहे हैं। टीजर में चल रहे सीन के साथ के साथ नरैटर की आवाज आती है जो कन्नड़ में कहता है- “ रोशनी में हर कोई सब कुछ देख सकता है। लेकिन यह प्रकाश नहीं है, यह दृष्टि है। क्या हुआ, क्या हो रहा है और क्या होने वाला है, इसका दर्शन, वह प्रकाश जो सब कुछ दिखाता है। क्या आप इसे देख सकते हैं?” कांतारा फिल्म की कहानी, डायरेक्शन, एक्टिंग और एक्शन देखन के बाद वैसे ही फैंस को कांतारा के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों का यह इंतजार टीजर आउट होने के बाद अब और बढ़ गया है। उम्मीद है “कांतारालीजेंड- चैप्टर-1”भी वही जादू चलाएगा जो कांतारा ने चलाया था।