देवरिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा चुका है। जैसा कि पहले से ही क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी, सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी है। वहीं उम्मीद से परे हार्दिक पंड्या वाइस कैप्टन रहेंगे। ऋषभ पंत और संजू सैमसन को दो मुख्य विकेट कीपर के रूप में जगह दी गई है। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरेगी।

विराट कोहली टीम में शामिल

आईपीएल में विराट कोहली की परफार्मेंस को देखते हुए टीम में कोहली को जगह मिलने पर संशय था। लेकिन सलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताया है। आईपीएल में विराट कोहली के स्ट्राइक रेट कम होने की वजह से टीम में सेलेक्ट होने पर कयास लगाए जा रहे थे। वर्ल्डकप में टॉप ऑर्डर पर रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव खेलेंगे।

केएल राहुल और शुभमन गिल को नहीं मिली जगह

टीम में शुभमन गिल और केएल राहुल दोनों को ही जगह नहीं मिली है। जबकि हार्दिक पंड्या का नाम नहीं होने का अंदाजा लगाया जा रहा था लेकिन उन्हें उप कप्तान बनाया गया है।

ये है टीम इंडिया-

टीम इंडिया में रोहित शर्मा, , यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज शामिल हैं। वहीं शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को रिजर्व में रखा गया है।

फोटो- साभार एक्स अकाउंट BCCI