देवरिया। सोमवार का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार रहा। एक तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया क 26 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और दूसरा इसलिए क्योंकी उसी दिन खेले गए दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्डकप से बाहर हो गई। अफगानिस्तान ने ग्रुप 1 के अंतिम सुपर-8 मुकाबले में बांग्लादेश को 8 रनों हराकर सेमीफाइनल से बाहर कर दिया और सेमिफाइनल में प्रवेश करने का इतिहास बना लिया। अफगानिस्तान पहली बाहर वर्ल्डकप का सेमिफाइलन मैच खेलेगी।
भारतीय फैन क्यों है खुश
भारतीय फैन्स के लिए ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना इसलिए भी खुशी की बात है क्योंकी वर्ल्डकप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने ही टीम इंडिया का वर्ल्डकप लाने का सपना तोड़ा था। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम से एक तस्वीर सामने आई जिसने क्रिकेट फैंस का गुस्सा और बढ़ा दिया। तस्वीर में मिचेल मार्श थे, उनके हाथ में बीयर थी, जबकि पैर वनडे वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी पर था। भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्डकर का बदला ले लिया और अफगानिस्तान की जीत से ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्डकप से बाहर होने पर फैन्स का गुस्सा भी शांत हो गया।
सेमीफाइनल में पहुंचकर भावुक हुए राशिद खान
बांग्लादेश पर ऐतिहासिक जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा- सेमीफाइनल में पहुंचना हमारे लिए सपने जैसा है। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हमने टूर्नामेंट की शुरुआत कैसे की। यह विश्वास तब आया जब हमने न्यूजीलैंड को हराया। मेरे पास इस भावना को शब्दों में बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। हमें सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले एकमात्र व्यक्ति ब्रायन लारा थे और हमने इसे सही साबित किया। मैंने उनसे कहा कि हम आपको निराश नहीं करेंगे।