देवरिया।साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म ‘जेलर’के प्रमोशन 19 अगस्त को लखनऊ आए हुए थे। उस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कीथी औरउनके पैर छूकर प्रणाम किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। कुछ लोग उनके इस जेस्चर की तारीफ कर रहे थे, तो कुछ लोगों ने उन्हें अपने से छोटे शख्स का पैर छूने पर काफी ट्रोल किया। रजनीकांत ने बाद में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और पैर छूने का कारण भी बताया।


जवाब में रजनीकांत ने क्या कहा
रजनीकांत जब लखनऊ से चेन्नई लौट रहे थे तब एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उनसे योगी के पैर छूने पर सवाल किया। रजनीकांत ने इसपर बड़ा सीधा सा जवाब दिया जिसके बाद ट्रोलर्स को जवाब मिल गया। रजनीकांत ने कहा- “ये मेरी आदत में शुमार है, चाहे संन्यासी हो या योगी वो मुझसे उम्र में छोटे भी हों तो मैं उनके पैर छूता हूं।”रजनीकांत योगी आदित्यनाथ के साथ ही अपनी फिल्म जेलर देखना चाहते थे लेकिन समय की कमी होने की वजह से सीएम उनके साथ फिल्म देखने नहीं जा सके।

उम्र में 21 साल बड़े हैं रजनीकांत
आपको बता दें रजनीकांत योगी आदित्यनाथ से उम्र में पूरे 21 साल बड़े हैं। रजनीकांत की उम्र 72 साल है और योगी आदित्यनाथ सिर्फ 51 साल के हैं। अपने यूपी दौरे पर रजनीकांत सिर्फ योगी आदित्यनाथ से नहीं मिले बल्कि उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की।