देवरिया।साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन के लिए 19 अगस्त को शाम लखनऊ पहुंचेथे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी से मिलते ही साउथ सुपरस्टार ने उनके पैर छू लिए। रजनीकांत ने शनिवार को ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी। इसके बाद वो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मिले।

सीएम योगी के पैर छूते वीडियो वायरल
रजनीकांत ने लखनऊ पहुंचने पर सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रजनीकांत जब सीएम योगी से मिलने पहुंचे तब सीएम खुद उनके स्वागत के लिए खड़े थे। रजनीकांत ने अपने गाड़ी से उतरते ही योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर उनको प्रणाम किया, वहीं सीएम योगी ने उन्हें बुके देकर सीएम हाउस में उनका स्वागत किया। सीएम के पैर छूने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। योगी आदित्यनाथ, रजनीकांत से उम्र में काफी छोटे होंगे लेकिन क्योकि वो एक योगी भी हैं इसलिए रजनीकांत ने उनको प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और सनातनी संस्कृति का परिचय दिया।

लखनऊ में भी दिखी रजनीकांत की दीवानगी
रजनीकांत को ऐसे ही सुपरस्टार के नाम से नहीं जानाजाता। दक्षिण भारत के साथ पूरे भारत में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। जिस मॉल में उनको फिल्म देखनी थी वहां भी में बड़ी संख्या में उनके फैन पहुंचे हुए थे। मॉल के अंदर-बाहर फैन्स की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी फिल्म देखने पहुंची थीं। रजनीकांत के साथ फिल्म देखने पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा- “फिल्म बहुत ही अच्छी है। वेबचपन से रजनीकांत के बहुत बड़े फैन रहे हैं। ऐसे में उनके साथ फिल्म देखना काफी गौरव भरा पल रहा।”