देवरिया न्यूज़

: :

भारत में अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, खासियत ऐसी जो दुश्मनों के छक्के छुड़ा दे

देवरिया। भारत ने जमीन से जमीन पर मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी क्षमता को साबित किया है। इस मिसाइल की रफ्तार आवाज की रफ्तार से भी 24 गुना तेज बताई जा रही है। करीब 5 हजार किलोमीटर के दायरे में टारगेट कवर कर सकने वाली अग्नि-5 के परिक्षण के बाद भारत की सैन्य शक्ति में इजाफा हुआ है।


इसलिए खास है अग्नि-5 मिसाइल
दुश्मन देश अग्नि-5 के नाम से ऐसे ही नहीं घबरा रहे। इस मिसाइल में ऐसी-ऐसी खूबियां हैं, जिन्हें जानकर आपको भी गर्व होगा कि भारत के पास दुश्मनों से निपटने के लिए सबसे ताकतवर मिसाइल है।
• अग्नि-5 की रफ्तार 29 हजार 401 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसकी रेंज 5 हजार किलोमीटर है।
• अग्नि-5 भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है जो एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम है साथ ही एक साथ कई टारगेट को भेद सकती है। करीब डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार एक साथ ले जा सकती है।
• इसके लॉन्चिंग सिस्टम में कैनिस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इस्तेमाल भी आसान है जिससे इसे पूरे देश में कहीं भी लगाया जा सकता है।

अपनी हाई रेंज के चलते अग्नि-5 के दायरे में चीन और पाकिस्तान का पूरा क्षेत्रफल तो आता ही है साथ ही दूसरे एशियाई देश जैसे यूक्रेन, रूस, जापान, इंडोनेशिया और यूरोप के कुछ हिस्से भी इसके निशाने में आ सकते हैं। अग्नि-5 की एक और बड़ी खासियत यह भी है कि जरूरत पड़ने पर इसकी रेंज में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *