देवरिया। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की साल 2018 में आई फिल्म स्त्री के दूसरे पार्ट का दर्शकों को सालों से इंतजार था। अब वो इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि फिल्म के दूसरे पार्ट ‘स्त्री-2’ का ट्रेलर आ चुका है। फिल्म के पोस्टर और टीजर ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी और अब ट्रेलर देखने के बाद सभी को फिल्म रिलीज का बेसब्री से इतंजार है।
15 अगस्त को खत्म होगा इंतजार
15 अगस्त को हर साल बॉलिवुड की कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है। स्वतंत्रता दिवस होने के कारण देश के लिए दिन बहुत खास होता है इस दिन सेकंड हाफ में थिएटर हाउस फुल रहता है, इसलिए निर्माताओं ने 15 अगस्त के खास दिन को फिल्म रिलीज के लिए चुना है। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस में धूम मचा दी थी इसलिए दूसरे पार्ट को लेकर भी लोगों में उतना ही रोमांच है। फिल्म स्त्री में हॉरर और कॉमेडी का जो तड़का देखने को मिला था उसकी वजह से लोग थिएटर तक पहले ही पहुंच जाएंगे और आगे का काम फिल्म की कहानी को करना होगा।
‘स्त्री 2’ के ट्रेलर में क्या है
फिल्म का ट्रेलर जियो स्टिडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। ट्रेलर से पता चल रहा है कि फिल्म में ‘स्त्री’ के ही ज्यादातर कलाकारों को ही रिपीट किया गया है। स्त्री से इसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ही स्त्री-2 में भी काम करते नजर आ रहे है। जैसा कि स्त्री में हमने देखा कि एक महिला की आत्मा चंदेरी गांव के पुरुषों से बदला लेती थी लेकिन इस बार चंदेरी पर किसी सर कटे भूत का साया मंडरा रहा है जो गांव की लड़कियों को उठा ले जाता है। इस बार गांव को बचाने का जिम्मा पिछली बार की तरह राजकुमार राव पर ही होगा। अप देखना होगा कि इस बार राजकुमार कैसे गांव को इस मुसिबत से बचाते हैं।
श्रद्दा कपूर ने भी शेयर किया वीडियो
फिल्म के ट्रेलर को फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। ट्रेलर के साथ उन्होंने लिखा- ‘ये रहा ट्रेलर..भारत का सबसे ज्यादा इंतजार करने वाला गैंग वापस आ गया है। जो चंदेरी के नये आतंक को खत्म करने के लिए लड़ेंगे।’