देवरिया। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है। इस फिल्म ने अब तक देशभर में 560.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे इसने शाहरुख खान की ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है। जवान फिल्म ने 555.50 रुपए कमाए थे। इतना ही नहीं, फिल्म ने सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शानदार कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ के क्लब में जगह बना ली है।

स्त्री -2 के नाम हुए 26 रिकॉर्ड
‘स्त्री 2’ ने अब तक 26 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह फिल्म 6 साल पहले रिलीज हुई ‘स्त्री’ का सीक्वल है, जिसे अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा, फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिलीज के पांच हफ्ते बाद ‘स्त्री 2’ ने 26 रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी एक नई पहचान बनाई है।

इन रिकॉर्ड्स में बॉक्स ऑफिस में कमाई करने वाली फिल्म, अमर कौशिक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, श्रद्दा कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, राजकुमार राव की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म और मैडॉक प्रोडक्शन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जैसे कुल 26 रिकॉर्ड्स हैं।

‘स्त्री 3’का भी हुआ ऐलान
‘स्त्री 2’ के ट्रेलर लॉन्च के समय ही मेकर्स ने ‘स्त्री 3’ की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा अभिषेक बनर्जी ने भी एक इवेंट में बताया था कि ‘स्त्री 3’ की स्क्रिप्ट तैयार है और ये और भी मजेदार होने वाली है। उन्होंने ये भी दावा किया कि इसका थर्ड पार्ट सेकंड वाले की तरह वक्त नहीं लेगी, ये जल्दी आएगा।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को मेकर्स ने करीब 5 करोड़ रुपये की फीस दी है। वहीं राजकुमार राव को मेकर्स ने स्त्री 2 के लिए 6 करोड़ रुपये फीस के तौर पर दिए गए हैं।