देवरिया। 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका(han kang) हान कांग को दिया गया। यह नोबेल पुरस्कार उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए मिला। आपको बता दें नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी द्वारा दिया जाता है और इसकी कीमत 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($1.1 मिलियन) है।
हान कांग का परिचय
हान कांग (han kang)साहित्यिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 1970 में दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में हुआ था। उनके पिता भी दक्षिण कोरिया के एक प्रतिष्ठित उपन्यासकार थे। उन्होंने 1993 में मुन्हाक-ग्वा-साहो (साहित्य और समाज) के शीतकालीन अंक में “विंटर इन सियोल” सहित पांच कविताओं को पब्लिश करके एक कवि के रूप में अपनी साहित्यिक शुरुआत की।
“रेड एंकर” से ही थी शुरुआत
उन्होंने अगले साल “रेड एंकर” के साथ 1994 सियोल शिनमुन स्प्रिंग साहित्यिक प्रतियोगिता जीतकर एक उपन्यासकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। 1995 में उन्होंने “येओसु” नाम से अपना पहला लघु कहानी संग्रह प्रकाशित किया, जिसे मुंजी पब्लिशिंग कंपनी ने छापा। 1998 में उन्होंने कोरिया आर्ट्स काउंसिल की मदद से तीन महीने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा के इंटरनेशनल राइटिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया।