देवरिया न्यूज़

: :

राम मंदिर के लोकार्पण में हिस्सा लेना चाहता है कोरिया, जानिए अयोध्या से कोरिया का क्या है संबंध

देवरिया।रामजन्मभूमि अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर के लोकार्पण और गर्भ गृह में राम लला के विराजमान होने का इंतजार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों क भी है। नए साल में संक्रांति के बाद राम मंदिर के लोकार्पण का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। मंदिर के उद्घाटन को लेकर दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक ने कहा कि अयोध्या, भारत और साउथ कोरिया के लिए ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है।


मंदिर के लोकार्पण में आने की जताई इच्छा
दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक ने दक्षिण कोरिया का अयोध्या से संबंध बताते हुए यह भी कहा कि- “केंद्र सरकार या यूपी सरकार को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देनी चाहिए। अगर भारत सरकार आधिकारिक निमंत्रण देती है तो निश्चित तौर पर दक्षिण कोरिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काम करेगा”

क्या है अयोध्या और साउथ कोरिया का कनेक्शन
कोरियाई राजदूत ने बताया की उनकी एक पौराणिक किताब में जिक्र है कि अयोध्या जिसे कोरिया में अयुत कहा जाता है वहां की एक राजकुमारी सुरीरत्ना से कोरिया के राजा ने शादी की थी। यही वजह मानी जाती है कि दक्षिण कोरिया के लिए अयोध्या महत्व रखता है। पुरानी कहानी के मुताबिक 2 हजार साल पहले अयोध्या में एक राजा हुआ करते थे पद्मसेन, राजा और उनकी रानी इंदुमती की एक बेटी थी सुरीरत्ना। दक्षिण कोरिया के राजा किम सुरो ने उनकी खूबसूरती से मोहित होकर उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था जिसे सुरीरत्ना ने स्वीकार कर लिया और शादी के बाद दक्षिण कोरिया चली गई थीं। किम सुरो से शादी के बाद दोनों ने मिलकर एक राज्य बनाया जिसे किम-हे-किम कहा जाता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *