देवरिया। रविवार को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लंबे समय से ब्वॉय फ्रैंड रहे जहीर इकबाल से शादी कर ली। दोनों पिछले 7 सालों से रिलेशनशीप में थे। दोनों की शादी की खबरें मीडिया में आने के बाद कुछ विरोध के स्वर भी उठ रहे थे लेकिन आखिर में सोनाक्षी और जहीर ने अपने-अपने परिवार की सहमती और उनकी मौजूदगी में शादी की। शादी की कुछ रस्में सोनाक्षी के घर ‘रामायण’ में ही संपन्न हुई। शुक्रवार को मेहंदी फंक्शन के साथ ही शादी की रश्मों की शुरुआत हो गई थी। शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने घर को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था।
किस रिवाज से हुई सोनाक्षी-जहीर की शादी
क्योंकी जहीर मुस्लिम धर्म से हैं और सोनाक्षी हिंदू है इस वजह से इस बात पर लोगों की खासी दिलचस्पी थी कि शादी किस तरह की रीति रिवाजों से होगी। लेकिन सभी अटकलों को किनारे करते हुए सोनाक्षी और जहीर ने सिविल मैरिज रजिस्टर्ड की है। कपल ने फैसला किया था कि शादी ना हिंदू रिवाज से होगी ना मुस्लिम रिवाज से निकाह होगा। खबरों की मानें तो शादी के बाद सोनाक्षी अपना धर्म भी नहीं बदलने वाली हैं, उनके ससुराल पक्ष से धर्म बदलने को लेकर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।
सोनाक्षी ने पहनी मां की 44 साल पुरानी साड़ी
सोनाक्षी ने शादी के वक्त और रिसेप्शनन दोनों के लिए साड़ी पहनी हुई थी। मैरिज रजिस्टर्ड करते वक्त उन्होंने अपनी मां की 40 साल पुरानी आइवरी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वही साड़ी है जिसे उनकी मां ने अपनी शादी में पहना था। अपने जीवन के इस खास मौके के लिए सोनाक्षी ने मांक साड़ी को चुना। वहीं जहीर इकबाल ने सोनाक्षी से मैच करता हुआ ही आउटफिट चुना था। वहीं रिसेप्शन के लिए सोना ने लाल रंग की बनारसी सिल्क की साड़ी चुनी थी। दोनों ही लुक में उन्होंने गजरे के साथ जुड़ा बनाया हुआ था जिसमें सनोक्षी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
सोनाक्षी ने एक मैसेज के साथ शेयर की शादी की तस्वीरें
सोनाक्षी ने शादी के बाद तस्वीरो के साथ सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा- “सात साल पहले (23.06.2017) इसी दिन हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को देखा और उसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। आज उस प्यार ने सभी चुनौतियों पर जीत के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन किया है। दोनों परिवारों के आशीर्वाद से अब हम अब पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, आशा और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं। अभी से लेकर हमेशा के लिए जहीर और सोनाक्षी एक हुए।”