देवरिया। प्रधानमंत्री अक्सर देश  का  नाम रोशन करने वालों और देश के लिए कुछ अच्छा करने वाले कलाकारों, खिलाड़ियों और खास हस्तियों से मुलाकात करते रहते हैं। हाल ही में राज कपुर की 100वीं जयंती पर पीए मोदी ने पूरे कपूर खानदान से मुलाकात की थी। वहीं नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी, बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ (diljit dosanjh) से मुलाकात की। दोसांझ और पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीएम ने दिलजीत के काम की सराहना की

दिलजीत दोसांझ (diljit dosanjh)अपने काम और सरल स्वभाव के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने एक साधारण कलाकार के रूप में शुरुआत की थी और आज उनकी इंटरनेशनल लेवल पर फैन फॉलोविंग है। इस बात पर पीए मोदी ने भी मुलाकात के दौरान दिलजीत दोसांझ की तारीफ की।

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने दिलजीत दोसांझ (diljit dosanjh)के साथ हुई मुलाकात का छोटा सा वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। पीएम ने एक्स पर लिखा-  ”दिलजीत दोसांझ के साथ एक शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। हमनें संगीत, संस्कृति और कई चीजों पर बात की। मुलाकात के दौरान पीएम ने दिलजीत दोसांज से कहा- ठभारत के गांव का एक लड़का, जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो बड़ा अच्छा लगता है। आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा और आप लोगों का दिल जीतते ही जा रहे हैं।“

दिलजीत ने शेयर की क्लिप और तस्वीरें

दिलजीत दोसांझ ने भी इस यादगार मुलाकात का विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनहोंने लिखा – ”एक बहुत ही यादगार बातचीत।“

इस मुलाकात में योग पर भी हुई बात

बातचीत के दौरानदिलजीत ने कहा- “हम स्कूल में पढ़ते थे कि मेरा भारत महान है। लेकिन जब मैंने भारत का भ्रमण किया तो मुझे पता चला कि हमारे देश को महान क्यों कहते हैं। भारत में सबसे बड़ा जादू योग है।’ दिलजीत की इस बात पर पीएम मोदी  कहा कि – “योग को जिसने अनुभव किया है वही इसकी ताकत जानता है।“

दिलजीत दोसांझ ने गाना भी सुनाया

दिलजीत दोसांझ ने पीएम मोदी को एक गाना भी सुनाया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के प्रति आस्था को व्यक्त करते हुए उनपर ही एक गाना सुनाया। दिलजीत के गाने के दौरान पीए मोदी भी उंगलियों से मेज पर ताल मिलाते नजर आए।

https://newsdeoria.com/skin-care-routine-during-winter/