देवरिया। बॉलिवुड की मशहूर गायिका अल्का याग्निक को लेकर चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। अल्का आग्निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने अपनी सुनने की क्षमता खो दी है। दरअसल उन्हें एक रेयर डिसऑर्डर हो गया है जिससे उन्हें सुनाई देना बंद हो गया है। इस खबर के मिलन के बाद से ही उनके फैंस और दूसरे सेलीब्रिटी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
खुद इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी जानकारी
अल्का याग्निक ने अपनी इस बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट किया और लिखा- “ मेरे सभी फैंस, दोस्त, फॉलोअर्स और वेलविशर्स। कुछ हफ्ते पहले फ्लाइट से उतरने पर मुझे अचानक महसूस हुआ कि मैं सुन नहीं पा रही हूं। अगले कुछ हफ्तों में हिम्मत जुटाने के बाद अब मैं अपने फ्रेंड्स, और वेलविशर्स के लिए चुप्पी तोड़ना चाहती हूं जो मुझसे बारबार पूछ रहे हैं कि मैं कहां गायब हूं। मेरे डॉक्टरों ने एक वायरल अटैक के कारण रेयर सेंसरी न्यूरो नर्व हियरिंग लॉस डाइग्नोज किया है।इस अचानक, से हुए सेटबैक ने मुझे शॉक दिया है। जैसा कि मैं अब इस बीमारी के साथ कॉम्प्रोमाइज करने की कोशिश कर रही हूं तो प्लीज मुझे अपनी दुआओं में याद रखिए। अपने फैंस और यंग साथियों को मैं बहुत लाउड म्यूजिक और हेडफ़ोन के कॉन्टेक्ट में आने को लेकर वॉर्न करना चाहूंगीं। एक दिन, मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हेल्थ पर होने वाले नुकसान पर भी बात करूंगीं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट से मैं अपनी लाइफ को फिर से मैनेज करने और जल्द ही आपके पास वापस आने की उम्मीद कर रही हूं। इस अहम घड़ी में आपका सपोर्ट और समझ मेरे लिए बहुत मायने रखेगी।”
क्या होती है सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस
सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस की समस्या तब होती है, जब आपके कान की ऑडिटरी नर्व डैमेज हो जाए। 90 फीसदी मामलों में इसमें व्यहक्ति को सुनाई देना बंद हो जाता है। कई बार यह समस्या तेज शोर, जेनेटिक या फिर उम्र बढ़ने के कारण भी हो सकती है। दरअसल, हमारे भीतरी कान में कोक्लीअ एक महत्विपूर्ण अंग है, जिस पर छोटे छोटे बाल होते हैं। इन्हें स्टीरियोसिलिया कहा जाता है। ये बाल साउंड वेव से आने वाली वाइब्रेशन को न्यू रल सिग्नटल में बदल देते हैं। इससे 85 डेसिबल से ज्याॉदा तेज आवाज के संपर्क में आने से इन बालों को नुकसान पहुंचता है। बता दें जब तक 30-50 फीसदी बाल डैमेज नहीं हो जाते, तब तब आपको कम सुनाई देने का एहसास नहीं होता।