देवरिया। भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आईसीसी की वनडे बल्लेबाजी की रैंकिंग में नंबर-1 पोजिशन पर आ गए हैं। शुभमन गिल ने बल्लेबाजी की रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे कर दिया है। विश्व कप शुरू होने से पहले बाबर आजम नंबर वन पर थे। शुभमन गिल वर्ल्डकप में डेंगू की वजह से कम भी खेले। इसके बाद भी शुभमन गिल ने बाबर आजम को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।
गिल का अब तक का ओवरऑल वर्ल्डकप परफॉर्मेंस
शुभमन गिल का यह पहला वर्ल्डकप है।वेश्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी बनाने से चूक गए थे और 92 रनों पर आउट हो गए थे। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई इसी पारी ने उन्हें नंबर वन बनने में मदद की। जबकी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 रन बनाए थे। गिल के पास अब 830 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम उनसे 6 पॉइंट्स पीछे हैं। इस लिस्ट में क्विंटन डि कॉक तीसरे नंबर पर हैं।
रैंकिंग लिस्ट की टॉप-10 में 3 भारतीय बल्लेबाज
ICC की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल के अलावा भारत के 2 और बल्लेबाज शामिल हैं। विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने भी टॉप-10 लिस्ट में जगह बनाई हुई है। विराट कोहली रैंकिग में जहा चौथे नंबर पर हैं वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। इस तरह से वर्तमान में भारत के 3 बल्लेबाज आईसीसी की वनडे रैंकिग में टॉप लिस्ट में शामिल हैं। ये तीनों ही बल्लेबाज जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उम्मीद है वर्ल्डकप फाइनल मैच तक रोहित और कोहली की रैंकिंग और भी बेहतर होगी।