देवरिया। अमेजन टीवी के शो ‘पंचायत’ के सीजन वन और टू दोनों ने ही खूब वाहवाही लूटी थी। दोनों ही सीजन्स को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया था। पंचायत वेब सीरीज का नाम अब तक के कुछ बेहद पसंद किए जाने वाली वेब सीरीज में गिना जाता है। दर्शकों को पंचायत के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में तीसरे सीजन के जल्द ही रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है। हालांकि तारीख के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। सीरौज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और अन्य जैसे लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं।
जितेंद्र कुमार ने शेयर किया वीडियो
पंचायत के तीसरे सीजन के आने की अनाउंसमेंट सीरीज के अभिनेता जितेंद्र कुमार ने एक वीडियो जारी करके किया है। जितेंद्र कुमार ने वीडियो तारीख जानने के लिए ‘लौकिस’ से बाहर निकलने के लिए कहा। वीडियो जारी होते ही दर्शक इस वेब शो की रिलीज जानने के लिए और भी बेताब हो गए हैं। खबरों के मुताबिक पंचायत का सीजन-3, 28 मई को रिलीज हो सकता है।
सोमवार को अमेजन प्राइम ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर पंचयात-3 के जल्द ही रिलीज होने की खबर शेयर की थी । अमेजन प्राइम के वीडियो में एक फ्रिज दिखाई देगा। उस पर एक नोट भी लगा है। इस नोट में लिखा है कि पंचायत की रिलीज डेट जाननी है तो इसे ना ओपन करें। इसके बाद फ्रिज अपने आप ही खुलता है और उसके अंदर एक लौकी नजर आती है। यहां आपको तीन और नोट दिखाई देंगे। एक नोट पर लिखा है कि ट्राई कर लिया, दूसरी स्लिप पर लिखा है इतना सिंपल नहीं है और तीसरे नोटपर लिखा है स्टे ट्यून्ड। इस पजल के साथ कैप्शन में लिखा है कि रिलीज डेट जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करें।
फुलेरा की कहानी है पंचायत
आपको बता दें कि पंचायत वेब सीरीज की कहानी फुलेरा नाम के गांव पर आधारित है। सीरीज में दिखाया गया है कि जब कहानी का मुख्य किरदार जितेंद्र पंचायत में काम करने के लिए वहां जाता है, तो उसे गांव के जीवन के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होती है। इस सीरीज में भारतीय गांव की जीवन शैली को बड़ी सरलता के साथ दिखाया गया है जो दर्शकों को खूब पसंद आया।