देवरिया।  मशहूर बॉलिवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan)पर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हो गया। ये हमला अज्ञात हमलावर ने उनके मुंबई स्थित घर में किया। सैफ को मुंबई के ही लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। (Saif Ali Khan)सैफ अली खान को कुछ गंभीर चोटें भी आई है जिनकी सर्जरी की जानी है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वो खतरे से बाहर हैं।

देर रात घर में घुसा था हमलावर

बताया जा रहा है कि हमलावर देर रात घर में घुसा और(Saif Ali Khan)  उनके घर काम करने वाली महिला कर्मचारी से बहस करने लगा। जब सैफ अली खान ने बीच बचाव किया तो हमलावर उनसे भी बहस करने लगा और अचानक चाकू से वार करना शुरु कर दिया। (Saif Ali Khan)सैफ अली खान ने भी अपना बचाव करने की कोशिश की लेकिन इसमें वो घायल हो गए । उनके शरीर पर चाकू के कई घाव लगे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर चोरी की नियत से घर से घुसे थे।

गर्दन के पीछे आई चोट

लीलावती अस्पताल से आई रिपोर्ट के अनुसार (Saif Ali Khan) सैफ अली को गर्दन के की ओर, पीठ पर और बांए हाथ पर चोट आई है। गर्दन के पीछे की चोट थोड़ी गंभीर, लगभग 10 सेंटीमीटर है। पीठ की चोट पर कोई चीज घुसी होने की बात कही जा रही है। सैफ अली खान को बुधवार रात लगभग ढाई बजे 3 बजे के बीच ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। हमले में सैफ अली खान के घर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी भी घायल हुई है।

सैफ की टीम ने उनके फैंस और मीडिया से संयम रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि यह पुलिस केस है । आगे जो भी होगा आपको अपडेट दे दिया जाएगा।