bhopal sahu samaj samman samarohमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साहू समाज ने सम्मान समारोह आयोजित किया।

देवरिया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साहू समाज ने उन्हें सम्मानित किया, जो समाज के लिए जी रहे हैं। भोपाल स्थित मानस भवन में साहू समाज द्वारा ‘सेवा रत्न सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, प्रबुद्ध वर्ग एवं युवा बड़ी संख्या में यहां मौजूद रहे। समारोह का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करना तथा सामाजिक एकता और समरसता का संदेश प्रसारित करना रहा।

मां कर्मा देवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का शुभारंभ साहू समाज की आराध्य देवी माँ कर्मा देवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजक आर.सी. साहू (बिम्ब) एवं दिलीप साहू ने पधारे अतिथियों एवं समाजबंधुओं का केसरिया (भगवा) दुपट्टा पहनाकर एवं चंदन तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। समारोह में समाज के विकास, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में आए सभी लोगों का शॉल और पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।

समारोह में आए सभी लोगों का शॉल और पुष्प गुच्छ से सम्मान किया

प्रथम सम्मान के अंतर्गत साहू समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू जी का भव्य अभिनंदन किया गया। द्वितीय सम्मान के रूप में श्री संजय साहू (बालाजी) को साहू समाज सेवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने 17 वर्षों से निरंतर नि:शुल्क तिरुपति बालाजी यात्राओं का आयोजन कर सेवा की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है। तृतीय सम्मान के अंतर्गत श्री उमेश साहू जी को साहू समाज कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया, जिन्होंने लगभग 700 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क महाकाल दर्शन यात्रा कराकर धर्म और समाज की सेवा (Social Service) का काम किया है। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सुदर्शन टुडे के डायरेक्टर श्री रवि साहू एवं मध्यप्रदेश शासन के तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री रविकरण साहू जी के निज सचिव श्री संतोष राज साहू का पुष्पहार पहनाकर विशेष सम्मान किया गया।

निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही समाज की असली पूंजी

सभा को संबोधित करते हुए आयोजक आर.सी. साहू (बिम्ब) ने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा ही समाज की असली पूंजी होती है। समाज को संगठित रखकर ही विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। वक्ताओं ने साहू समाज की प्राचीन परंपरा, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में भोपाल इकाई के सभी अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य सहित प्रदेशभर से आए 300 से अधिक समाजबंधु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रमेश के. साहू (इटारसी), बटन लाल साहू, डॉ. हेमराज साहू, राम नारायण साहू (रेहटी), संतोष लखपति, दीनदयाल साहू झूमरवाला, अनिल साहू अकेला, हरिशंकर साहू, जीवन लाल साहू, चंद्रमोहन साहू, नरेंद्र साहू ‘झूमरवाला’, रमेश साहू, सुरेन्द्र साहू सराय, प्रवीण साहू, विमल साहू, डॉ. प्यारे लाल साहू, डालचंद साहू, विनोद साहू, कमलेश साहू, गौरव साहू, सुनील साहू (पत्रिका), मनीष साहू सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात सभी स्वजातीय बंधुओं के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। अंत में आयोजक श्री आर.सी. साहू ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाली एक सफल एवं प्रेरणादायक पहल बताया।

BJP को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM ने नितिन नबीन को कहा अपना नया बॉस