74वां गणतंत्र दिवस74वां गणतंत्र दिवस

देवरिया । भारत आज 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड हुई। इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था। इस परेड में ‘न्यू इंडिया’ की झलक दिखी। इस परेड में राफेल विमाम, आकाश मिसाइल सिस्टम, प्रचंड जैसे अत्याधुनिक हथियार झांकी पेश हुई। इस परेड में जमीन से आसमान तक भारत की ताकत दुनिया ने देखी। 74वें गणतंत्र दिवस की परेड में तीनों सेनाओं के विमान शामिल हुए।

डेयरडेविल्स ने कर्तव्य पथ पर अपने प्रदर्शन से सब का मनमोह लिया और बाइक पर डेयरडेविल्स ने गजब के स्टंट किए। डेयरडेविल्स ने बाइक पर योग मुद्राएं करके भी दिखाई।

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की ताकत दुनिया ने देखी। मेड इन इंडिया आकाश मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व एयर फोर्स में लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया।

आकाश में राफेल का विजय फॉरमेशन

सलामी मंच के ऊपर देखिए विजय फॉरमेशन, जिसमें एक राफेल विमान सलामी मंच के ऊपर वर्टिकल चार्ली दिखाते हुए हवा में कई बार घूमता हुआ दिखा।

गणतंत्र दिवस परेड के सलामी मंच के ऊपर भारतीय वायुसेना का त्रिशूल फॉरमेशन।

गणतंत्र दिवस के सलामी मंच के ऊपर भारतीय वायु सेना ने गजब का पराक्रम दिखाया। देखिए भारतीय वायु सेना का भीम फॉरमेशन।

गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू कश्मीर की ओर से राज्य की झांकी दिखाई गई। जम्मू कश्मीर की झांकी अमरनाथ की प्रतिमा दिखाई गई थी।

27 एयर डिफेंस मिसाइल रेजीमेंट की परेड। इसका नेतृत्व कर्नल सुनील देशपांडे और लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया।

मिस्र के सशस्त्र बलों का परेड
दिल्ली के कार्तव्य पथ पर पहली बार मार्चिंग मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल है। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी कर रहे हैं। मालूम हो कि इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी हैं।