देवरिया। आगरा की रहने वाली राशि कनौजिया ने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दरअसल नामनेर की राशि का सेलेक्शन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। राशि का सेलेक्शन बांग्लादेश दौरे के लिए किया गया है। राशि लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। राशि शहर से महिला टीम में चयनित होने वाली पांचवीं खिलाड़ी हैं। इससे पहले हेमलता काला, प्रीति डिमरी, पूनम यादव और दिप्ति शर्मा का चयन भी भारतीय टीम में हो चुका है।


रेलवे में जूनियर क्लर्क हैं राशि
राशि शुरुआत से ही होनहार खिलाड़ी रही हैं। उनकी प्रतिभा के चलते बीते मार्च में उन्हें वेस्टर्न रेलवे में जूनिय क्लर्क की नौकरी दी गई थी। भारतीय टीम में सलेक्ट होने पर उन्होंने कहा कि उनका बरसों की मेहनत और सपना पूरा हो गया है। उन्होंने अपने चयन का श्रेय माता-पिता, क्रिकेटर हेमलता काला और कोच मनोज कुशवाहा को दिया है। राशि बेंगलुरू में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में शिविर में खेल रही थीं वहीं से उनका सलेक्शन हुआ।


पहले भी कर चुकी हैं अच्छा प्रदर्शन
राशि ने अंडर-19 टीम से खेलना शुरू किया था और तब से उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। अंडर-19 के बाद उन्होंन अंडर-23, सीनियर और सेंट्रल जोन की टीमें खेला है। पिछले साल श्रीलंका और बांग्लादेश दौरे पर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी दौरे में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें वेस्टर्न रेलवे ने जूनियर क्लर्क का पद दिया था।