देवरिया। रणवीर कपूर और दिपिका पादुकोण (deepika padukone)के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। कपल के घर नन्हा मेहमान आ चुका है। दीपिका पादुकोण ने प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कपल ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। खुशखबरी मिलते ही फैंस के साथ पूरी इंडस्ट्री से रणवीर और दिपिका को बधाइयों का तांता लग गया है।
सिद्धिविनायक मंदिर में दिखा था कपल
दिपिका पादुकोण (deepika padukone)और रणवीर सिंह ने 6 सितंबर को ही सिद्दिविनायक मंदिर के दर्शन किए थे। दोनों अपने पूरे परिवार के साथ-साथ बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद 7 सितंबर कोही दिपिका को एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। इसके एक दिन बाद यानी 8 सितंबर को खुशखबरी आ गई।
रणवीर दिपिका ने इंस्टा पर दी खुशखबरी
मीडिया में पहलेही दिपिका रणवीर को बेटी होने की खबर फैल गई थी। खबर पर मुहर तब लगी जब रणबीर दिपिका के ऑफिशियली इंस्टा अकाउंट पर ये अनाउंसमेंट हुआ। उन्होंने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर किया है जिसपर ‘वेलकम बेबी गर्ल’ लिखा हुआ है और साथ में नीचे 8-9-2024 की तारीख लिखी हुई है। बेटी के आने पर कपल को पूरे बॉलिवुड की तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं
दीपिका और रणवीर के पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘लक्ष्मी आई है। रानी आई है।’ साथ ही श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ठ समेत कई कलाकारों ने रणवीर दिपिका को पैरेंट्स बनने पर बधाई दी।