देवरिया। रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी एनिमल की रिलीज के पहले रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग चल रही थी। शुक्रवार को रिलीज होते ही फर्स्ट शो से ही थिएटर्स हाउसफुल चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट से के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 33.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। एनिमल ने फिल्म टाइगर 3 और गदर 2 की प्री बुकिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म क्रिटिक्स ने फिल्म की कहानी, ऐक्शन और अदाकारी सभी की तारीफ की है। फिल्म को 4 से 4.5 स्टार मिले हैं। उम्मीद की जा रही है कि एनिमल जल्द ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शाहरुख की फिल्म जवान और पठान को भी पीछे छोड़ देगी।

फिल्म को दिया गया है ‘A’ सर्टिफिकेट
फिल्म एनिमल को सेंसरबोर्ड से ए सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म की कहानी और रणबीर कपूर अभिनय आपको 3 घंटे 20 मिनट थिएटर में रोके रख सकता है। फिल्म का फर्स्ट हाफ बेहतरीन है लेकिन सेकंड हाफ कुछ खिंचा हुआ सा लगता है।। इस फिल्म को रणबीर कपूर की फिल्म की अब तक की सर्वश्रेष्ठ अभिनीत फिल्म मानी जा रही है। ये जरूर हो सकता है कि यह फिल्म हर उम्र के लोगों को पसंद ना आए लेकिन युवाइस फिल्म को जरूर पसंद करेगा।


एक्शन प्रेमियों को पसंद आएगी फिल्म
फिल्म के पोस्टर और टीजर से ही आप समझ जाएंगे कि फिल्म फुल ऑफ एक्शन है। फिल्म के कुछ सीन्स बहुत ही वीभत्स और खतरनाक हैं लेकिन उसे फिल्म की कहानी की जरूरत माना जा रहा है। एक्शन सीन शुरू होते ही एक से बढ़कर एक शॉट्स देखने मिलेंगे। हालांकि आपको अपने हीरो को भी पिटते देखना होगा, जो बुरा लग सकता है। एक्शन सीन्स की वजह सेही फिल्म को ए सर्टिफिकेट भी दिया गया है। एक्शन के साथ ही फिल्म में भरपूर रोमांस भी दिखाया गयाहै। रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर के बीच अच्छी कैमेस्ट्री दिखी।


बाप-बेटे के रिश्ते की कहानी है एनिमल
फिल्म एनिमल की कहानी बेसिकली बाप-बेटे के कठिन रिश्ते की कहानी है। यहां पर रणबीर के पिता बलबीर सिंह यानी अनिल कपूर एक दमदार पर्सनालिटी हैं और उन्होंने अपने जीवन में नाम पैसा सब भरपूर कमायाहै। रणबीर सिंह भी अपने पिता की तरह बनना चाहते हैं। जिसके लिए वो एक दिन अपनी बहन के कॉलेज पहुंच जाते हैं और उन लोगों को सबक सिखाते हैं जिन्होंने उनकी बड़ी बहन के साथ रैगिंग की। इस बात पर उनके पिता उनकी तारीफ करने के बजाए उन्हे थप्पड़ मराते हैं और पढ़ाई के लिए बोर्डिंग स्कूल भेज देते हैं। स्कूल से वापस आने के बाद ही रश्मिका और रणबीर का लव सीन दिखाया गया है। यहां भी दूसरी कास्ट की लड़की से प्यार करने पर भी दोनों परिवार में कुछ अनबन होती है। रणबीर शादी के बाद विदेश चले जाते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब कोई बलवीर सिंह को जान से मारने की कोशिश करता है और उसका बदला लेने रणबीर सिंह पूरे नए अवतार में विदेश से लौटते हैं। यहां आने के बाद रणबीर सिंह अपने पिता को मारने की कोशिश करने वाले यानी बॉबी देओल को जान से मारने की कसम खाते हैं।

बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और गानों से सजी फिल्म
तकनीकी रूप से एनिमल आज के दौर की एक कंप्लीट फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अच्छा है। सटीक जगहों पर सही गाने डालना एक अच्छे निर्देशक का काम होता है जो कि इस फिल्म में किया गया है। फिल्म में भूपिंदर बब्बल समेत सात गीतकार हैं और करीब इतने ही संगीतकार। फिल्म के दो गाने ‘अर्जन वैल्ली’ और ‘पापा मेरी जां’ पहले ही हिट हो चुके हैं और ये सदाबहार गानों की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं । रोमांटिक गानों को अरिजीत सिंह ने चार चांद लगाए हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, राज शेखर के बोल पर ‘पापा मेरी जां’ रचने वाले हर्षवर्धन रामेश्वर ने तैयार किया है। फिल्म के क्लाइमेक्स में निर्माताओं ने बड़ी समझ के साथ फिल्म के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ का भी ऐलान कर दिया है।