देवरिया। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रकुल प्रीत सिंह ने एक्टर और डायरेक्टर जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने 21 फरवरी को गोवा में धूमधाम से डेस्टीनेशन वेडिंग की। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी के जोड़े में रकुल और जैकी दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘मेरे, अभी और हमेशा के लिए।’ साथ में शादी की तारीख के साथ हार्ट इमोजीके साथ लिका है- #abdonobhagna-ni।

सिंधी और पंजाबी दोनों रिवाज से हुई शादी
रकुल प्रीत सिंह पंजाबी हैं जबकी जैकी भनानी सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं। दोनों से पंजाबी और सिंधी दोनों स रिवाज से शादी की। 21 फरवरी की सुबह सिख धर्म के आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद सिंधी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए हैं। दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया। लेकिन अपने रिलेशनशिप को दोनों ने सिक्रेट रखने की ही कोशिश की। इवेंट्स में अक्सर साथ दिखाई देने पर एक दूसरे को डेट किए जाने की खबरें आते रहती थी। 2021 में दोनों ने अपने रिश्ते को इंस्टा पर स्वीकार किया।

पिंक थीम पर हुई पूरी वेडिंग
कपल ने अपने इस खास दिन के लिए पिंक कलर का आउटफट चुना था। हल्के पिंक लहंगे में फूलों की एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में रकुल बेहद खूबसूत लग रही थी। रकुल ने अपने लहंगे के साथ मैच करता हुआ पिंक चूड़ा भी पहना था। जैकी ने भी रकुल से मैच करता हुआ पिंक शेरवानी पहनी थी साथ में रकुल की ज्वेलरी से मैच करती हुई ग्रीन स्टोन की कलगी अपनी पगड़ी पर लगाई हुई थी। शादी की रस्में होती ही न्यूली वेड कपल ने मीडिया से मुलाकात की और उनकी बधाइयां ली।

रकुल-जैकी की शादी में शामिल हुए कई बॉलिवुड सितारे
रकुल और जैकी की शादी की रस्मे 19 तारीख से ही शुरु हो गई है, दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड से कई सितारे शामिल हुए, जिनमें शिल्पा शेट्टी,अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, नताशा दलाल समेत की सितारों के नाम शामिल हैं।
https://newsdeoria.com/suhani-bhatnagar-who-played-babita-childhood-character-in-dangal-passes-away/