देवरिया।देश के कई राज्यों में मौसम सर्द हो चुका है। बारिश के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में रविवार 27 नवंबर से ही घने बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर बरिश और ओलावृष्टि भी हुई। मौसम के अचानक बदलने से इन राज्यों में अचानक तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है।
इन राज्यों में IMD ने दिया बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में रविवार 27 नवंबर को देर रात बारिश हुई जो कुछ राज्यों में अभी भी जारी है। राजस्थान में दिन का पारा गिरकर8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में पारा10 डिग्री हो गया है। गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। गुजरात में बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई। IMD ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही दिल्ली, UP, उत्तराखंड और देश के दक्षिणी राज्यों में अगले दो-तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस हफ्ते के अंत तक देश के सभी इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
एक साथ एक्टिव हुए चार सिस्टम
IMD से मिली जानकारीके मुताबिक, मौसम में आया यह बदलाव एक साथ चार सिस्टम एक्टिव होने की वजह से हुआ है। देश के उत्तरी हिस्से में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। ऊपरी स्तर पर पूर्वी हवाओं के बीच एक ट्रफ लाइन बन गई है।वहीं, पूर्वोत्तर अरब सागर, सौराष्ट्र और कच्छ तट पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। पश्चिमी हवा और पूर्वी हवा में बनी ट्रफ लाइन के बीच टकराव हो रहा है। इसलिए आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।
कई राज्यों में ओले और कोहरे की वजह से बढ़ी ठिठुरन
गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत की राज्यों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। गुजरात में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं, जिसकी वजह से वहां तापमान में कमी दर्ज की गई है।मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में रविवार रात को ठंड की बारिश हुई। इस दौरान खरगोन में सबसे ज्यादा 1 इंच और बड़वानी, रतलाम में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। वहीं, भोपाल में 600 मीटर ऊंचाई के बादल और हवा चलने से दिन में 2.6 डिग्री तापमान गिरा और सीजन का सबसे कम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया।