देवरिया। भारत में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा बड़ा रेलवे बोर्ड कहलाता है। रेलवे के नियमों में हुए कुछ भी बदलाव से देश की पूरी जनता प्रभावित होती है। अब तक ट्रेन से ट्रैवल वाले यात्री महीनों पहले टिकिट बुक करा लेते थे ताकी उन्हें कंफर्म टिकिट मिल सके। लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा, रेलवे ने टिकिट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं क्या है वो बदलाव और इसका क्या असर होगा।


120 दिन पहले बुक
नहीं कर सकेंगे टिकिट
टिकिट बुकिंग के नियमों में अब रेलवे (Indian Railway) ने कुछ बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत अब 120 दिन पहले पहले टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। अब केवल 60 दिन पहले ही टिकट बुक की जा सकेगी। इन बदलाव को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की तरऱफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय मूनचा ने नए नियमों को लागू करने के लिए आदेश भी जारी कर दिया है।

कब लागू होंगे नए नियम?

1 नवंबर 2024 से नए नियम लागू कर दिए जाएंगे। विदेशों से भारत आने वाले टूरिस्ट के लिए यह नियम लागू नहीं होंगे। विदेश से आने वाले टूरिस्ट 365 दिन पहले वाले पुराने नियम से ही टिकिट लेंगे। यह नियम कुछ ट्रेनों जैसे ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस में लागू नहीं होंगे।