देवरिया। प्रधानमंत्री आवास में एक नन्हें और प्यारे मेहमान का आगमन हुआ है। वो नन्हा मेहमान पीएम आवास में रहने वाली गौ माता का छोटा सा बछड़ा है। पीएम मोदी (pm)ने प्यारा सा वीडियो शेयर करके इस बात को सबके साथ शेयर किया। वीडियो में पीएम बछड़े को प्यार करते नजर आ रहे हैं।

बछड़े का नाम ‘नवज्योति’
पीएम मोदी (pm modi)ने एक्स पर लिखा- हमारे शास्त्रों में कहा गया है- “गाव: सर्वसुख प्रदा:, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एख नव वत्सा को जन्म दिया है। जिसके मस्तक पर ज्योति का जिन्ह है। इसलिए मैंने इसका नाम दीपज्योति रखा है”

पीएम ने की बछड़े की पूजा
वीडियो में पीएम(pm modi) बछड़े को सहलाते और प्यार करते नजर आ रहे हैं। मां दुर्गा की मूर्ति के पास लेजाकर पीएम बछड़े की पूजा करते हैं। उसे फूलों की एक माला पहनाते और फिर उसे एक टुपट्टा ओढ़ाते नजर आ रहे हैं। बाद में बछड़े को गोद मे बैठाकर सोफे पर बैठे हुए दिख रहे हैं। बछड़ा भी पीएम से इस तरह से चिपका है जैसे उन्हें सालों से जानता हो। आखिरी में पीएम उसे गोद में लेकर गार्डन में घूमाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देख सकते हैं वीडियो, सौजन्य एक्स अकाउंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-https://x.com/narendramodi/status/1834843837409243216?t=xEHafxwHDeYA_kFFoE7NDw&s=19