देवरिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। पीएम दोपहर करीब 1:30 बजे वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद करीब3 बजकर 15 मिनट पर रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। वाराणसी दौरे के पर ही पीएम, उत्तर प्रदेश में निर्मित 16 अटल आवासीय विद्यालय काउद्घाटन भी करेंगे।


बेहद खास होने वाला है रुद्राक्ष स्टेडियम
पीएम मोदी जिस क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने वाले हैं वो अपने आप में देश का अनोखा और भव्य स्टेडियम होने वाला है। इस स्टेडियम में भी काशी, यहां के घाटों और बाबा विश्वनाथ की झलक दिखेगी। स्टेडियम आधुनिकता के साथ बनारस की शैली और संस्कृति को भी अपने में समेटे हुए दिखाई देने वाला है। सोशल मीडिया पर अभी से स्टेडियम का एनिमेटेड पिक्चर वायरल हो रही है जिसे लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

ये होगी काशीमय स्टेडियम की खासियत
• यह स्टेडियम गंजारी, राजातालाब में बनने जा रहा है।
• इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को 30.6 एकड़जमीन पर बनाया जाएगा।
• स्टेडियम में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं होंगी, इसे बनाने के लिए 325 करोड़ का बजट रखा गया है।
• स्टेडियम में कुल 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।
• मेन गेट डमरू के आकार का होगा और स्टेडियम में लगने वाली फ्लड लाइट त्रिशूल के आकार की होगी।

पीएम के दौरे को लेकर तैयारी में जुटा प्रशासन
पीएम मोदी के दौरे को लेकर शासन और प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। पीएम के दौरे का पूरा रूट तैयार कर लिया गया है साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बीजेपी ने पीएम के भव्य स्वागत की तैयारी कर ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों वाराणसी पहुंच कर पीएम के दौरे के लिए हुई तैयारियों का जायजा लिया।