देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दौरान बुधवार को सिंगपुर पहुंचे। वहां पर पीएम का अप्रवासी भारतीयों ने देसी अंदाज में स्वागत किया। छात्राओं ने महाराष्ट्रीयन डांस कर पीएम का स्वागत किया। तो दूसरी तरफ बड़े-बढ़े ढोल भी बजाए गए। पीएम मोदी ने अपने चीर परिचित अंदाज में वहां ढोल बजा रहे लोगों से छड़ी लेकर ढोल बजाते भी नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पीएम मोदी का ढोल बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीएम वहां बज रहे महाराष्ट्रीयन धुन के साथ ताल से ताल मिलाकर ढोल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। पहले भी पीएम मोदी का इस तरह का अंदाज देखा गया है। जब उन्होंने कोई इंस्ट्रूमेंट बजाया हो। पीएम मोदी अपने इसी इंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। सिंगापुर में एक महिला ने प्रधानमंत्री को राखी भी बांधी
सिंगापुर यात्रा पर पीएम ने किया ट्विट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सिंगापुर यात्र पर एक्स पर लिखा- “सिंगापुर पहुंचा हूं। भारत-सिंगापुर मित्रता को मजबूत करने के उद्देश्य से होने वाली अनेक बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत में हो रहे सुधार और हमारी युवा शक्ति की प्रतिभा हमारे देश को एक आदर्श निवेश गंतव्य बनाती है। हम करीबी सांस्कृतिक संबंधों को लेकर भी उत्साहित हैं।’’