देवरिया। आज यानी 17 सितंबर 2024 को देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। आज पीएम नरेंद्र मोदी 74 साल की हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अपने हर जन्मदिन पर देश के लिए कुछ खास करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता भी देशभर में अलग-अलग तरीकों से पीएम का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
ओडिशा में की सुभद्रा योजना की शुरुआत
पीएम मोदी ने (pm modi)इस बार अपने जन्मदिन पर ओडिशा में सुभद्रा योजना की सौगात दी है। इस योजना की तहत महिलाओं को 10 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह योजना ओडिशा के लिए है। इसलिए इस योजना का नाम भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा के नाम पर रखा गया है।
2 किस्तों में मिलेगी 10 हजार रुपए
इस योजना को 5 सालों के लिए शुरु किया गया है। महिलाओं को 10 हजार रुपए साल में दो किस्त में दी जाएगी। पहली किस्त महिला दिवास पर 8 मार्च को महिलाओं के खाते में डाली जाएगी। वहीं दूसरी किस्त रक्षाबंधन पर दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं के आधार से लिंक खाते की डीटेल जमा करानी होगी।
सीएम योगी ने भी किया सेलीब्रेट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देश के प्रधानमंत्री मोदी(pm modi) का जन्मदिन मनाया। सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ के दरबार में विशेष पूजा अर्चना की। पीएम मोदी के नाम से अभिषेक किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। पूजा अर्चना क बाद सीएम योगी ने 74 किलो का लड्डू काटा और उसे सभी भक्तों में बांटा गया।
नमामी गंगे की टीम ने की गंगा आरती
नमानी गंगे की टीम ने भी पीएम मोदी (pm modi)का जन्मदिन मनाया। लोगों ने गंगा घाट पर गंगा आरती की।आरती के वक्त सभी लोगों ने पीएम मोदी की तस्वीर हाथ में रखी हुई थी। इसके अलावा भी लोगों ने कई मंदिरों में पीएम की तस्वीर के साथ पूजा अर्चना की और प्रसाद बांटा।