देवरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अयोध्या में दीपोत्सव मनाएंगे। पीएम मोदी दीपावली के एक दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे। पीएम रामलला के दर्शन करने के साथ ही राम की पैड़ी पर होने वाले दीपोत्सव में शामिल होंगे । पीएम राम मंदिर के निर्माण कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। पीएम मोदी के आगमन को लेकर उन्होंने निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। ये पहला अवसर है, जब पीएम मोदी अयोध्या में दिवाली में शामिल होंगे।