देवरिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (president draupadi murmu)इस वक्त इंदौर और उज्जैन के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को उन्होंने उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ध्यान भी लगाया। महाकाल दर्शन के दौरान राज्य के सीएम मोहन यादव भी उनके साथ नजर आए।
राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में किया श्रम दान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (president draupadi murmu)ने दर्शन के बाद मंदिर परिसर की सफाई की। उन्हों ने एक गलियारे की सफाई की। उन्होंने अच्छी तरह से झाड़ू लगाया और कचरा एक किनारे लगा दिया। बाद सीएम मोहन यादव ने कचरे को उठाया और एक बोरी में डाल दिया। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश के राज्यपाल भी मंदिर पहुंचे हुए थे उन्होंने भी परिसर में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया।
मंदिर समिति ने दिया स्मृति चिन्ह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में बाबा महाकाल का अभिषेक किया और पूजा आरती भी की। पूजा के बाद राष्ट्रपति ने मंदिर में ध्यान भी लगाया। समिति की तरफ से सीएम मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र दान दिए गए। आपको बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार महाकाल दर्शन के लिए आई थीं।