देवरिया। उत्तर प्रदेश में बहराइच के महाराजगंज में हुई हिंसा से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। युवक की हत्या के आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ मे दो आरोपी घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी
यूपी पुलिस और आरोपियों के बीच यह मुठभेड़ नानपारा कोतवाली बायपास के पास हुई। पुलिस दो दिनों से आरोपियों की तलाश में थी। बताया जा रहा है कि आरोपी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उनके नहीं मानने पर गोली चलाई गई। गोली आरोपियों के पैर में लगी।
पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं 5 आरोपी
पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में मोहम्मद फ़हीन, मोहम्मद सरफराज और अब्दुल हमीद नामजद आरोपी हैं। वहीं मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू और मोहम्मद अफजल भी आरोपी बना गए हैं। पुलिस ने जब मर्डर में यूज किए वेपन्स की बरमादगी के लिए आरोपियों को ले गई थी। तब उन्हीं हथियारों से उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया। जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए।
राम गोपाल मिश्रा की हुई थी हत्या
महाराजगंज में दशहरे के अगले दिन शाम को दुर्गा विसर्जन के दौरान दो गुटों में बवाल हो गया था। जिसमें एक युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थई। दो दिन पहले सीएम योगी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया था।