देवरिया। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में बड़ा तोहफा दिया है। आठवें वेतन मान (8th Pay Commission) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विन वैष्णव यह जानकारी दी। आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission)के गठन किए जाने की मांग कर रहे थे।

1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, पेंशनर्स को फायदा

केंद्र सरकार के इस फैसले से देश भर के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और साथ-साथ पेंशनर्स को फायदा पहुंचेगा। (8th Pay Commission) आठवें वेतनमान की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू की जा सकती है। फिलहाल देश में लगभग 48.62 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 67.85 लाख पेंशनर हैं। (8th Pay Commission)आठवें वेतन मान के लागू होने से  केंद्रीय कर्मचारियों लिए महंगाई भत्ता और पेंशनर्स के लिए महंगाई को शामिल किया जाएगा। इस तरह से कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स के पेंशन में इजाफा होगा।

दिसंबर 2025 में खत्म होगा 7वां वेतन आयोग

आपको बता दें सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल इस साल के अंत में यानी दिसंबर 2025 में समाप्त हो जाएगा। आमतौर पर 10 साल में एक वेतन आयोग का गठन किया जाता है। सातवां वेतन आयोग 28 फरवरी 2014 को गठित किया गया था और 1 जनवरी 2016 से लागू कर दिया गयाथा। अब आठवें वेतनमान (8th Pay Commission)को मंजूरी मिल जाने से इसकी सिफारिशों को समय रहते पेश किया जा सकेगा और आने वाले साल में लागू भी किया जा सकेगा।

8th Pay Commission में सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 8वां वेतनमान (8th Pay Commission)लागू हो जाने से अच्छा खासा इजाफा हो सकता है। अगर सिफारिशों में फिटमेंट फैक्टर 2.86 रखा जाएगा तो मिनिमम बेसिक सैलरी 51 हजार 480 रुपए हो सकती है। वर्तमान की बात करें तो केंद्रीय कर्मचारियों की बैसिक सैलरी 18 हजार रुपए है। ठीक इसी तरह का फायदा पेंशनर्स को भी होगी। अभी बेसिक न्यूनतम पेंशन 9 हजार रुपए है जो 25 हजार 740 रुपए तक बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- https://newsdeoria.com/docking-process-of-isros-spadex-mission-completed-successfully/