देवरिया। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे। सोमवार शाम से ही पीएम काशी पहुंच चुके हैं। पहुंचते ही उन्होंने यहां शाम को करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। रोड शो पूरा करने के बाद पीएम मोदी काशी विश्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना भी की। पीएम ने कहा कि आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।

पीएम ने ट्विट कर बनारस वासियों का जताया आभार


नामांकन से पहले पीएम ने ट्विट कर बनारस के लोगों के प्रति अपनी भावनाएं बताई और कहा कि- “आज मेरा रोम-रोम काशी के कण-कण का अभिनंदन कर रहा है। रोड शो में आप सबसे जो अपनत्व और आशीर्वाद मिला है, वो अकल्पनीय और अतुलनीय है। मैं अभिभूत और भावविभोर हूं। आपके स्नेह की छांव में 10 वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। तब मैंने कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है।आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।

शुभ मुहुर्त में पर्चा भरेंगे पीएम

प्रधानमंत्री मंगलवार को गंगा सप्तमी के पुण्य मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर अपना पर्चा भरेंगे। इससे पहले पीएम गंगा में स्नान करेंगे। इस दौरान NDA में शामिल सभी पार्टियों के लीडर, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और 20 केंद्रीय मंत्री, यूपी सरकार के मंत्री और कई सांसद-विधायक मौजूद रहेंगे। नामांकन के समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी पीएम के साथ रहेंगे। पीएम मोदी के नामांकन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता बनारस पहुंच भी गए हैं।

5 किलोमीटर लंबा और भव्य रोड शो करेंगे पीएम

पीएम मोदी 5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। पीएम के रोड शो की वजह से वाराणशी में फूलों की मांग भी बढ़ गई है और किल्लत भी हो रही है। पीएम के द्वारा नामांकन को यादगार बनाने के लिए पूरी वाराणसी को फूलों से सजाया जा रहा है साथ ही पीएम के रोड शो के पूरे रूट में फूलों की बारिश की जाएगी। अब तक करीब 5 हजार किलो गुलाब के फूल और 10 हजार किलो गेंदे के फूलों की बिक्री हो चुकी है, जिनका उपयोग पीएम के रोड शो में होने वाला है। आपको बता दें पीएम पर्चा भरने से पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन करेंगे उसके बाद ही रोड शो शुरु होगा।