देवरिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता उनके पहले कार्यकाल से ही देखी जा सकती है। लोकहित में बनाई गई मोदी सरकार की योजनाएं, कानून व्यवस्था, देश का इंफ्रास्ट्रक्चर और भी लोक कल्याणकारी योजनाओं की सफलता से पीएम मोदी और उनके मंत्रियों ने देश में एक अलग तरह की लोकप्रियता हासिल की है। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता 1 दशक बाद भी कम नहीं हुई है। ये नजर आया द इंडियन एक्सप्रेस के एक सर्वे में। सर्वे में पीएम नरेंद्र देश के सबसे ताकतवर हस्तियों की सूची में सबसे टॉप पर हैं।
टॉप-10 में मोदी मंत्रिमंडल के मंत्री और CJI भी
इंडियन एक्सप्रेस ने भारत के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची बनाई है, जिसमें पीएम मोदी के साथ ही उनके मंत्री भी शामिल हैं। इस लिस्ट में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नेता मोहन भागवत का नाम भी शामिल हैं। राजनेताओं के साथ ही देश के CJI डीवाई चंद्रचूड़ और बिजनेसमैन गौतम अडानी भी टॉप 10 में शामिल हैं। इनके अलावा लोगों के प्रिय क्रिकेटर विराट कोहली और बीसीसीआई के सचिव जय शाह का नाम भी ताकतवर लोगों की लिस्ट में है। वहीं राहुल गांधी को इस सूची में 16वां स्थान और अरविंद केजरीवाल को 18नां स्थान मिला है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर को मिला पांचवां स्थान
विदेश मंत्री एस जयशंकर वर्तमान में सबसे लोकप्रिय विदेश मंत्री हैं। उनकी विदेश नीति और कूटनीतिक कौशल से उन्होंने की गंभीर मुद्दों को सुलझाया है। रूस-यूक्रेन युद्द के समय नागरिकों को सुरक्षित देश लौटाना हो या सउदी में सजा काट रहे पूर्व नौसैनिकों को सजा मुक्त कराना हो उन्होंने बड़ी कूटनीतिक तरीके से इन मामलों को सुलझाया है। वैश्विक स्तर पर भारत को मजबूती से खड़ा करने का श्रेय भी एस जयशंकर को जाता है। इंडियन एक्सप्रेस ने उन्हें शक्तिशाली लोगों की सूची में पांचवां स्थान दिया है।
सीएम योगी देश के छठे सबसे शक्तिशाली व्यक्तित्व
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ को शक्तिशाली लोगों की सूची में छठा स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जहां की राजनीति का सीधा असर केंद्र की राजनीति पर पड़ता है। कहते हैं यूपी से ही केंद्र की सरकार तय होती है। ऐसे बड़े प्रदेश को सीएम योगी ने बड़ी कुशलता से संभाला है। एक समय पर जहां गुंडा राज और माफिया डॉन खुलेआम फल फूल रहे थे, उस राज्य की कानून व्यवस्था की मिसाल दूसरे राज्य दे रहे हैं। कानून व्यवस्था के साथ ही सीएम योगी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की आधारभूत संरचनाओं पर भी काफी काम किया है। सीएम योगी एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता पूरे देश में हैं।
सूची में टॉप-20 में मोदी के कुल 7 मंत्री शामिल
देश के ताकतवर लोगों की टॉप 10 सूची में सीएम योगी के बाद सातवें स्थान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आठवें स्थान पर निर्मला सीतारमण, नौवें स्थान पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और दसवें स्थान पर गौतम अडानी शामिल हैं जबकी मुकेश अंबानी को 11वां स्थान मिला है। इनके अलावा भी मोदी कैबिनेट के और भी मंत्री हैं जो इस सूची में शामिल हैं। 12वें स्थान पर पियूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 13वें स्थान पर, हरदीप सिंह पूरी 20वें स्थान पर हैं।