देवरिया शुक्रवार को खिलाड़ियों को खेल जगत में दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मान खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ranta Award) से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हांथों से खिलाड़ियों को सम्मानति किया। इस बार चार खिलाड़ियों को (Khel Ranta Award)खेल रत्न पुरस्कार और 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया गया है।

 इन्हें मिला खेल रत्न पुरस्कार

इस साल का खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ranta Award) 4 खिलाड़ियों को दिया गया है। ओलंपिक में डबल मेडल लाने वाली निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज के विश्व विजेता डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा ओलंपिक खिलाड़ी प्रवीण कुमार को खेल जगत में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया था देश का परचम

खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में देश का नाम अतंरराष्ट्रीय मैदान पर ऊंचा किया है। निशानेबाज मनु भाकर ने सिर्फ 22 साल की उम्र में एक ही ओलंपिक में 2 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दियाथा। उन्होंने यह कारनामा अगस्त में हुए पेरिस ओलंपिक में किया ।

हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारत को दूसरी बार पेरिसओलंपिक में कास्य पदक दिलाया ।  वहीं सिर्फ 18  साल की उम्र में शतरंज के विश्वचैंपिन बने डी गुकेश ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।  पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में भी डी गुकेश का अहम योगदान रहा था। प्रवीण कुमार जो एक पैरा हाई जंपर हैं। प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक में टी64 कैटेगिरी में गोल्ड मेडल जीता था। 

32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

खेल रत्न के अलावा इन 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नावाज गया है। इन खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-

ज्योति याराजी- एथलिटिक्स

अन्नू रानी- एथलेटिक्स

नीतू- मुक्केबाजी

स्वीटी-मुक्केबाजी

वंतिका अग्रवाल- शतरंज
सलीमा टेटे- हॉकी

अभिषेक- हॉकी

संजय- हॉकी

जरमनप्रीत सिंह- हॉकी

सुखजीत सिंहं- हॉकी

राकेश कुमार- पैरा तीरंदाजी

प्रीति पॉल- पैरा एथलेटिक्स

जीवनजी दिप्ति- पैरा एथलेटिक्स

अजीत सिंह – पैरा एथलेटिक्स

सचिन सरजेराव खिलारी- पैरा एथलेटिक्स

धरमबीर- पैरा एथलेटिक्स

प्रणव सूरमा- पैरा एथलेटिक्स

एच होकाटो सेमा- पैरा एथलेटिक्स

नवदीप- पैरा एथलेटिक्स

नितेश कुमार- पैरा बैडमिंटन

तुलसीमथी मुरुगेसन- पैरा बैमिंटन

नित्या श्री सुमति सिवान- पैरा बैडमिंटन

मनीषा रामदास- पैरा बैडमिंटन

कपिल परमार- पैरा जूडो

मोना अग्रवाल- पैरा शूटिंग

रुबीना फ्रांसिस- पैरा शूटिंग

स्वप्निल सुरेश कुसाले- शूटिंग

सरबजोत सिंह- शूटिंग

अभय सिंह- स्क्वैश

साजन प्रकाश- तैराकी

अमन- कुश्ती

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हुए ये कोच

सुभाष राणा- पैरा शूटिंग

दीपाली देशपांडे- शूटिंग

संदीप सांगवान- हॉकी

लाइफ टाइम द्रोणाचार्य पुरस्कार

एस मुरलीधरन- बैडमिंटन

अर्मांडो एग्रेने कोकालो- फुटबॉल

लाइफ टाइम अर्जुन पुरस्कार

सच्चा सिंह – एथलेटिक्स

मुरलीकांत राजाराम पेटकर- पैरा तैराकी 

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी

ओवरऑल विनर यूनिवर्सिटी- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

सेकंड रनरअप- गुरु नानकदेव विश्वविद्यालय, अमृतसर

फर्स्ट रनरअप – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

ये भी पढ़ेंhttps://newsdeoria.com/pm-narendra-modi-approved-the-8th-pay-commission/