देवरिया। दुनिया के सबसे ज्यादा सक्सेसफुल और मशहूर बैंड ‘कोल्ड प्ले’ भारत आने वाला है। यहां इस बैंड की दीवानगी इस कदर छाई हुई है कि लोग एक-एक टिकट के लिए लाखों देने को तैयार हैं। करण जौहर जैसी बड़ी शख्सियत को भी इनके शो की टिकट नहीं मिली है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था आपको हर वो चीज नहीं मिलती जो आप चाहते हो।
कोल्ड प्ले के टिकट की कीमत
कोल्ड प्ले बैंड के होने वाले कॉन्सर्ट की असल कीमत ढाई हजार से 5 हजार के बीच है। लेकिन कॉन्सर्ट की दीवानगी को देखते हुए इसे 10 लाख रुपए तक में रीसेल किया जा रहा है। टिकट बुकिंग के वक्त वेटिंग लिस्ट 99 लाख तक पहुंचने की भी जानकारी मिल रही है। टिकट बुकिंग के लिए दिए गए वेबसाइट भी क्रैश हो चुके हैं।
कब हैं कोल्डप्ले के शो?
भारत मेंकोल्डप्ले का शो आने वाले साल यानी 2025 जनवरी में होने वाला है। ये शो दो दिन 18 और 19 जनवरी को होंगे । सूत्रों के मुताबिक इस बैंड की दीवानगी और टिकट की बंपर बिक्री को देखते हुए शो को 3 दिनों का करने पर विचार किया जा रहा है। आपको बता देंकोल्डप्ले बैंड दूसरी बार भारत आ रहा है।
कितने कलाकारों का बैंड हैं कोल्डप्ले?
कोल्डप्ले बैंड 4 कलाकारों का ग्रुप है। जिसमें क्रिस मार्टिन लीड लोकलिस्ट के रूप में हैं, जॉनी बकलैंड गिटारिस्ट हैं। बेरी बेसिस्ट और विल चैंपियन ग्रुप के ड्रमर हैं। वहीं इस ग्रुप के मैनेजर फिल हार्वी को इस बैंड का अदृश्य सदस्य कहा जाता है। कोल्डप्ले का शो मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा।