देवरिया। ओलिंक खेलों में भारत को अपना पहला मेडल मिल गया है। भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया है। मनु भाकर ने यह मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता और इसी के साथ वो ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर बन गई हैं। ओलंपिक में भारत का मेडल्स का खाता खुल गया है और आगे भी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
शनिवार को फाइनल में पहुंच गई थीं मनु
शनिवार को हुए मुकाबले में ही मनु भाकर ने फाइनल में जगह बना ली थी। जिसके बाद रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में वो तीसरे स्थान पर रहीं और देश के नाम पहला मेडल करते हुए ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। मनु भाकर ने कहा- ‘जब क्वालिफिकेशन खत्म हो गए तो फाइनल का इंतजार होने लगा. मुझे सुबह का बेसब्री से इंतजार था। यह इंतजार खत्म नहीं हो रहा था। हर वक्त फाइनल दिमाग में था। अच्छी बात यह है कि आसपास बहुत सारे भारतीय थे। इससे थोड़ा दबाव कम हुआ।’
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मनु भाकर को बधाई
शूटर मनु भाकर को इस बड़ी जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा-
“एक ऐतिहासिक पदक!
बहुत बढ़िया, @realmanubhaker, #ParisOlympics2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।
एक अविश्वसनीय उपलब्धि! #Cheer4Bharat